{"_id":"6984b3cf784140128009592a","slug":"up-weather-the-weather-remains-stable-but-there-will-be-no-relief-from-the-cold-chances-of-fog-and-light-d-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: मौसम में ठहराव...लेकिन सर्दी से नहीं मिलेगी राहत, कोहरे के साथ बूंदाबांदी के आसार; जानें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: मौसम में ठहराव...लेकिन सर्दी से नहीं मिलेगी राहत, कोहरे के साथ बूंदाबांदी के आसार; जानें अपडेट
Fri, 06 Feb 2026 12:02 AM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:02 AM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक धूप खिलेगी और घने कोहरे से राहत मिलेगी। सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी। तराई क्षेत्रों में कोहरे का असर धीरे-धीरे कम होगा। प्रदेश में कहीं भी घने कोहरे की चेतावनी नहीं है।
विज्ञापन
UP Weather News:
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मौसम में अगले कुछ दिन तक ठहराव के संकेत हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन प्रदेश भर में पछुआ हवाएं चलेंगी, दिन चढ़ने के साथ धूप खिलेगी और सुबह शाम हल्की ठंड बनी रहेगी। तराई के इलाकों में सुबह के समय छा रहे कोहरे के घनत्व में भी कमी आएगी। शनिवार के लिए प्रदेश में कहीं भी घने कोहरे की चेतावनी नहीं है।
विज्ञापन
हालांकि प्रदेश के कई हिस्सों में 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रूखी पछुआ हवाएं चलने से सुबह और शाम की ठंड बनी हुई है। बृहस्पतिवार को 8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ हरदोई यूपी में सबसे ठंडा रहा। वहीं 25.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ वाराणसी में सबसे गर्म दिन रहा।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार फिलहाल अगले तीन चार दिन प्रदेश के मौसम में ठहराव रहेगा। यानी दिन व रात के तापमान में विशेष परिवर्तन के संकेत नहीं है। तराई व अन्य कुछ इलाकों में हो रहे कोहरे में धीरे-धीरे कमी आएगी।
विज्ञापन