फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP weather: Temperatures cross 30 degrees in 18 districts, mercury will rise further when easterly winds blow

UP Weather Updates : 18 जिलों में तापमान 30 डिग्री के पार, आज से पुरवाई का असर बढ़ने के आसार; चढ़ेगा पारा

Sun, 09 Mar 2025 07:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 09 Mar 2025 07:19 AM IST
सार

UP weather: यूपी में पछुआ हवाओं के थमते ही पारा चढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार होली तक प्रदेश में गर्मी पड़नी शुरू हो जाएगी । 

विज्ञापन
UP weather: Temperatures cross 30 degrees in 18 districts, mercury will rise further when easterly winds blow
दिन के साथ अब रात में भी तापमान बढ़ेगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दी है। शनिवार को प्रदेश के 18 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। पछुआ हवाओं के कमजोर पड़ते ही तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अब दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ेगा। रविवार से पुरवाई का असर बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन


शनिवार को लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, झांसी और आसपास के जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। इन इलाकों में सुबह से ही तेज धूप रही और दोपहर होते-होते गर्मी का अहसास बढ़ने लगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि प्रदेश में अगले दो दिनों में, दिन के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखने को मिलेगी। इसके साथ ही धीरे-धीरे रात का पारा भी चढ़ेगा। शनिवार को 33.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में वाराणसी सबसे गर्म रहा। 
विज्ञापन


होली में गर्मी के संकेत
प्रदेश में नौ मार्च के बाद तेजी से मौसम के बदलने के संकेत हैं। नौ मार्च के बाद हवाओं की गति बदलने से पारा ऊपर चढ़ेगा। ऐसे में पूरे प्रदेश में गर्मी बढ़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed