UP Weather News: तपिश और लू से लोगों के हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार; दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम
UP Weather Update: यूपी में तपिश और लू से लोगों के हाल बेहाल हैं। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद मौसम में बदलाव आएगा। तेज हवाओं संग बूंदाबांदी की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में तापमान का बढ़ना लगातार जारी है। लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 40 और शनिवार को 20 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। यूपी के लगभग 30 जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है।
हालांकि राहत भरी खबर यह है कि 26 अप्रैल के बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव दिखाई देगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 27 से 30 अप्रैल के बीच प्रदेश के विभिन्न इलाकों में दोबारा बूंदाबांदी के संकेत हैं।
यह भी पढ़ेंः- UP Board Result 2025: 12वीं में सुल्तानपुर के आदर्श यादव ने हासिल किया प्रदेश में दूसरा स्थान, मिले 96.80% अंक
तेज हवाओं संग रुक-रुक कर बूंदाबांदी की संभावना
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से 27 से 30 अप्रैल के बीच प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं संग रुक-रुक कर बूंदाबांदी की परिस्थितियां बनेंगी। तात्कालिक तौर पर तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को लू के थपेड़ों से राहत मिलेगी
इन जिलों में उष्ण-लहर (लू) चलने की चेतावनी
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में लू की चेतावनी जारी की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.