{"_id":"68a016e5c419e74742049e11","slug":"up-weather-monsoon-has-shifted-southwards-from-its-normal-position-in-up-humidity-and-heat-will-bother-again-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather News: यूपी में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, फिर सताएगी उमस और गर्मी; कुछ दिन नदारद रहेगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather News: यूपी में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, फिर सताएगी उमस और गर्मी; कुछ दिन नदारद रहेगी बारिश
Sat, 16 Aug 2025 10:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 16 Aug 2025 10:58 AM IST
सार
UP Weather Update : यूपी में मौसम को लेकर मौसम विभाग की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है। अब उमस और गर्मी फिर सताएगी। कुछ दिन तक बारिश नदारद रहेगी। मानसून अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसक गया है। आगे पढ़ें और जानें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
गर्मी से बचाव कर जाती युवतियां। (सांकेतिक)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले लिया है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की सक्रियता में कमी आने से उत्तर प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों तक कहीं कहीं छिटपुट बारिश छोड़कर प्रभावी बारिश की संभावना कम है। बारिश में कमी से गर्मी और उमस लोगों को परेशान करेगी।
विज्ञापन
वहीं बादल छंटने और धूप होने से दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, इस दौरान पश्चिमी यूपी के तराई हिस्सों में कहीं-कहीं बादल छाने और बौछारें पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मानसून अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसक गया है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दाब क्षेत्र दक्षिणी उड़ीसा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट को पार कर चुका है। इन्हीं वजहों से उत्तर प्रदेश में अगले 3-4 दिनों तक मानसून की सक्रियता कम रहेगी।
विज्ञापन