{"_id":"68a5d159c182e68c6a081634","slug":"up-weather-is-changing-in-the-entire-state-from-tomorrow-heavy-rain-warning-in-both-eastern-and-western-area-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: पूरे प्रदेश में आज से बदल रहा है मौसम, पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में कल से भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: पूरे प्रदेश में आज से बदल रहा है मौसम, पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में कल से भारी बारिश की चेतावनी
Thu, 21 Aug 2025 12:47 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:47 AM IST
सार
माैसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी प्रदेश के विभिन्न इलाकों में छिटपुट बारिश का दाैर जारी रहेगा।
विज्ञापन
यूपी के कई जिलों में होगी भारी बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के माैसम में दोबारा बदलाव की आहट है। माैसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहे नए वेदर सिस्टम के असर से उत्तर प्रदेश के पूर्वी-पश्चिमी दोनों संभागों में 22 से 25 अगस्त के बीच भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस बार भी मानसूनी बारिश प्रदेश के दक्षिणी हिस्से से प्रवेश करेगी। इसके बाद तीन-चार दिनों के लिए बारिश का विस्तार पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में 21 अगस्त से एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा है। साथ ही मानसूनी रेखा फिर से यूपी की ओर खिसकी है। इसके असर से हवाएं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों से यूपी में पर्याप्त मात्रा में नमी लेकर आएंगी।
विज्ञापन
इसके असर से अगले तीन-चार दिन पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश के संकेत हैं। बुधवार को बागपत में सर्वाधिक 51 मिमी बारिश दर्ज की गई। माैसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी प्रदेश के विभिन्न इलाकों में छिटपुट बारिश का दाैर जारी रहेगा।
विज्ञापन