फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP weather: Heavy rains lash Uttar Pradesh...day turned into night for a few minutes; alert issued for these 2

UP weather: यूपी में जमकर बारिश...कुछ मिनट के लिए दिन में हुई रात; इन 21 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी

Tue, 03 Feb 2026 08:39 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 03 Feb 2026 08:39 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में तेज बारिश और झोंकेदार हवाएं चलीं। लखनऊ में कुछ देर के लिए दिन में ही अंधेरा छा गया। मौसम विभाग ने 21 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
UP weather: Heavy rains lash Uttar Pradesh...day turned into night for a few minutes; alert issued for these 2
मौसम - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तर प्रदेश में रविवार से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को भी देखने को मिला। पश्चिमी जिलों से शुरू हुई बारिश का दायरा बुंदेलखंड, मध्यांचल और अवध क्षेत्र तक फैल गया। वहीं लखनऊ में कुछ समय के लिए अंधेरा छा गया। ऐसा लगा कि रात हो गई है। मंगलवार तड़के बुंदेलखंड के हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, झांसी और ललितपुर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या और रायबरेली में भी मध्यम बारिश हुई।

विज्ञापन


राजधानी लखनऊ समेत अवध के कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलीं, जिससे ठंडक बढ़ गई। उन्नाव, चित्रकूट, हरदोई और इटावा में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी सूचना मिली है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बुधवार के लिए बुंदेलखंड और प्रयागराज मंडल सहित प्रदेश के 21 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि बुधवार से प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद प्रदेश में बारिश की संभावना कम रहेगी, लेकिन तराई क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा बना रह सकता है।
 

यहां है अध्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।

हमीरपुर में सर्वाधिक 9 मिमी बारिश दर्ज हुई

मंगलवार को हमीरपुर में सर्वाधिक 9 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं जालौन में 7.2 मिमी और लखनऊ में 7 मिमी बारिश हुई। अलीगढ़, आगरा, बरेली और गोरखपुर में घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य तकसिमट गई। 26.5 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ वाराणसी और गाजीपुर सबसे गर्म रहा। वहीं 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बुलंदशहर सबसे ठंडा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed