फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Forecast Warning of heavy rain in many districts of state tomorrow

UP Weather Forecast: कल प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि के भी आसार

Tue, 24 Jan 2023 04:59 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 24 Jan 2023 04:59 AM IST
सार

25 जनवरी को प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है।

विज्ञापन
UP Weather Forecast Warning of heavy rain in many districts of state tomorrow
यूपी के कई जिलों में हो सकती है बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम के बदले तेवर बुधवार को प्रदेश में कई स्थानों पर लोगों को गरज-चमक के साथ तेज बारिश में तर-बतर कर सकते हैं। मौसम विभाग ने ऐसा पूर्वानुमान जताया है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 25 जनवरी को प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 29 जनवरी तक गरज-चमक, बदली- बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है।

विज्ञापन

मौसम विज्ञानी ने बताया कि आने वाले दो दिनों में बारिश की रफ्तार और इसका दायरा भी बढ़ सकता है, इसको लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, औरैया, शाहजहांपुर, बंदायूं और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि के आसार हैं।

इन सबके बीच सोमवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश ने लोगों को भिगोया। प्रदेश में न्यूनतम पारा अधिकांश शहरों में 10 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed