फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather deteriorates in the state, with light rain in several districts, including Lucknow; dense fog aler

यूपी: प्रदेश में बिगड़ा मौसम, लखनऊ सहित कई जिलों में हल्की बारिश; इन इलाकों के लिए घने कोहरे का अलर्ट

Mon, 19 Jan 2026 08:39 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 19 Jan 2026 08:39 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
UP: Weather deteriorates in the state, with light rain in several districts, including Lucknow; dense fog aler
यूपी के कई जिलों में बिगड़ा मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में एक बार फिर से मौसम ने पलटी मारी है। बीते एक सप्ताह से अवध सहित प्रदेश के कई जिलों में कोहरे के बावजूद सुबह नौ बजे करीब धूप निकल आती थी। सोमवार को इन जिलों में बादल छाए रहे। लखनऊ में सुबह कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 20 जनवरी के बाद प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी भी जारी की थी। 

विज्ञापन


इधर पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव की वजह से आगामी 48 घंटों में तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार, कोहरे में उत्तरोत्तर कमी के बाद 22 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। प्रदेश में सबसे ठंडा मौसम हरदोई का रहा जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद फुर्सतगंज में 3.7 और बाराबंकी, मेरठ व अयोध्या में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा। सोमवार को भी कोहरे का असर रहेगा।

विज्ञापन

आने वाले दिनों में गिरेगा पारा 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में हो रही गिरावट थमने के साथ ही कई स्थानों पर इसमें बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। इसके बावजूद प्रदेश के मध्यवर्ती भाग में हरदोई, अमेठी, अयोध्या और बाराबंकी में शनिवार रात आंशिक शीतलहर की स्थिति बनी रही।

मौसम विज्ञानी के अनुसार, उक्त पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा के दिशा परिवर्तन से प्रदेश के तापमान में अगले 24-48 घंटों के दौरान 2-4 डिग्री की क्रमिक वृद्धि के आसार हैं। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश में रात में चल रही शीतलहर से राहत मिल सकती है और सोमवार सुबह से प्रदेश भर में जारी घने से बहुत घने कोहरे के धीरे-धीरे कम होकर 20 जनवरी के बाद समाप्त होने के आसार हैं।

इन जिलों बारिश की संभावना

UP: Weather deteriorates in the state, with light rain in several districts, including Lucknow; dense fog aler
बारिश ने बढ़ाई सर्दी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने बताया कि आगामी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। आने वाले दिनों में इसके पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचने की संभावना भी है। रविवार सुबह कोहरे की वजह से प्रदेश के कई जिलों में दृश्यता शून्य रही। मुरादाबाद, अलीगढ़, गाजियाबाद, बरेली, आजमगढ़, गोरखपुर, बाराबंकी और कानपुर में शून्य दृश्यता दर्ज की गई। फुर्सतगंज में दृश्यता 10 मीटर, बलिया और बहराइच में 20, सुल्तानपुर और फतेहगढ़ में 30, लखनऊ, हरदोई, वाराणसी में 50 मीटर दृश्यता दर्ज की गई।

विज्ञापन

यहां पर घने कोहरे के आसार

UP: Weather deteriorates in the state, with light rain in several districts, including Lucknow; dense fog aler
इन जिलों में छाया रहा कोहरा।

गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, अंबेडकरनगर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed