{"_id":"63aca0af78011c14f01676f4","slug":"up-weather-cold-winds-increased-melting-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather : ठंडी हवाओं ने बढ़ाई गलन, न्यूनतम 4.8 डिग्री के साथ बरेली सबसे ठंडा, अभी रहेगा सर्दी का सितम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather : ठंडी हवाओं ने बढ़ाई गलन, न्यूनतम 4.8 डिग्री के साथ बरेली सबसे ठंडा, अभी रहेगा सर्दी का सितम
Thu, 29 Dec 2022 01:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 29 Dec 2022 01:32 AM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम यूपी में ठंड का असर अधिक है। रात के तापमान में दो दिनों तक बढ़ोतरी होगी फिर पारा गिरेगा। सर्द हवाएं अभी और परेशान करेंगी।
विज्ञापन
सर्दी का सितम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को पारा सात डिग्री से नीचे लुढ़क गया। वहीं, सुबह से शुरू हुआ सर्द हवाओं का दौर देर रात तक जारी रहा। इसके चलते गलन बढ़ गई। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री के साथ बरेली प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जबकि अयोध्या 6 डिग्री सेल्सियस, शाहजहांपुर 6.1, मुजफ्फरनगर 6.2, आगरा 6.3, बाराबंकी 6.4 और मुरादाबाद में 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
तेज पछुआ हवाओं के चलते प्रदेश में कोहरे की मार कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम यूपी में ठंड का असर अधिक है। रात के तापमान में दो दिनों तक बढ़ोतरी होगी फिर पारा गिरेगा। सर्द हवाएं अभी और परेशान करेंगी।
विज्ञापन