फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather changes in the state, rain expected from this day; read when fog will fall

UP: प्रदेश के मौसम में बदलाव की आहट, इस दिन से बारिश की संभावना; पढ़ें अब कब पड़ेगी धुंध

Thu, 12 Mar 2026 10:53 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 12 Mar 2026 10:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ  के प्रभाव से 15-16 मार्च को तराई और पूर्वांचल में बारिश व तेज हवा की संभावना है, जबकि तापमान में गिरावट और धुंध में कमी आएगी।

विज्ञापन
UP: Weather changes in the state, rain expected from this day; read when fog will fall
गर्मी का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते कई दिनों से धुंध व कोहरे की समस्या से बृहस्पतिवार को लगभग निजात मिली। हालांकि कुछ तराई व पश्चिमी जिलों में अभी भी सुबह के समय हल्की धुंध रही। धुंध छंटने से प्रदेश भर में तपिश बढ़ी और बृहस्पतिवार को बांदा में सर्वाधिक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं झांसी में 38.3 डिग्री और उरई में 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। 23 डिग्री के साथ बांदा में सबसे गर्म रात रही।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि यूपी में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से तराई व पूर्वांचल में 15 व 16 मार्च को गरज चमक और तेज हवा के झोंके के साथ बारिश की संभावना है। इसके असर से दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट के संकेत हैं। शुक्रवार से धुंध में प्रभावी रूप से कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed