फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather changes again in the state, mercury drops by three degrees, drizzle occurs in several districts; l

UP: प्रदेश में फिर बदला मौसम, तीन डिग्री गिरा पारा, कई जिलों में हुई बूंदाबांदी; जानें मौसम विभाग का अनुमान

Wed, 18 Feb 2026 07:28 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 18 Feb 2026 07:28 PM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार को मौसम बदल गया। गाजियाबाद, नोएडा समेत कई जिलों में बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलीं। पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश हुई। बृहस्पतिवार से मौसम साफ होने और तापमान में गिरावट की संभावना है।

विज्ञापन
UP: Weather changes again in the state, mercury drops by three degrees, drizzle occurs in several districts; l
मौसम का मिजाज बदल चुका है। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार को मौसम ने करवट लिया। दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा समेत कई जिलों में सुबह से काले बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं पश्चिम के कुछ हिस्सों में दिन में बादलों की मौजूदगी के साथ तेज हवाएं भी चलीं।

विज्ञापन


इसके विपरीत पूर्वी यूपी और बाकी हिस्सों में विक्षोभ का असर कम रहा। वाराणसी और सोनभद्र जैसे दक्षिणी जिलों में आंशिक बादल दिखे, जबकि अधिकांश पूर्वी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब क्षेत्र के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवाती परिसंचरण बना, जिससे पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा और फिलहाल कुछ दिन वर्षा की संभावना नहीं है। पछुआ हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जबकि दिन के तापमान में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed