फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather changed in the state, warning of dense fog in 24 districts, February will start with rain.

यूपी: प्रदेश में बदला मौसम, 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, बारिश से होगी फरवरी महीने की शुरुआत

Thu, 30 Jan 2025 06:53 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 30 Jan 2025 06:53 AM IST
सार

Fog in UP: यूपी में एक बार फिर से मौसम बदल रहा है। बुधवार को तेज धूप के बजाय धुंध देखने को मिली। आने वाले दिनों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 

विज्ञापन
UP: Weather changed in the state, warning of dense fog in 24 districts, February will start with rain.
यूपी में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। बुधवार को दिन में राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बादलों की आवाजाही रही। इससे दिन के पारे में मामूली गिरावट के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसकी वजह दक्षिणी हरियाणा के ऊपर विकसित हुआ चक्रवाती परिसंचरण बताया है। वहीं फरवरी का आगाज बूंदाबांदी से होने वाली है। 1 फरवरी से सक्रिय हो रहा एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के पश्चिमी यूपी में बूंदाबांदी कराएगा। वर्तमान में इसकी स्थिति पश्चिमी अफगानिस्तान के ऊपर बताई जा रही है।

विज्ञापन


साथ ही प्रदेश में एक और विक्षोभ तीन फरवरी से सक्रिय हो रहा है जो पूरे प्रदेश में तीन से छह फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश कराएगा। यह साल-2025 का अब तक का शक्तिशाली विक्षोभ होगा जो अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों से नमी लेकर पूरब से लेकर पश्चिम तक तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश कराएगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी किया है। बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादलों की आवाजाही रही। रात में गलन बरकरार रही। तराई इलाकों में अभी दो दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन फरवरी से भीगेगा पूरा यूपी

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 1 फरवरी को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिम में बूंदाबांदी के बाद एक और शक्तिशाली विक्षोभ पूरे प्रदेश में तीन से छह फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश कराएगा।

घना कोहरा छाने की संभावना

देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed