फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather changed in the state, rain may occur in many districts from today, special arrangements made in zo

यूपी: प्रदेश में बदला मौसम, आज से कई जिलों में हो सकती है बारिश, जू में जानवरों को सर्दी से बचाने के इंतजाम

Mon, 09 Dec 2024 07:43 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 09 Dec 2024 07:43 AM IST
सार

 Weather of UP: प्रदेश में आज से मौसम करवट लेने जा रहा है। बीते एक सप्ताह से चल रही धूप की तपिश आज से कम होगी। प्रदेश के कई जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
UP: Weather changed in the state, rain may occur in many districts from today, special arrangements made in zo
जोर पकड़ती सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में आज से मौसम बदलने जा रहा है। सोमवार की सुबह कई जिलों धूप निकलने की बजाय बादल दिखे। पछुआ हवाओं के असर से राजधानी में रातें सर्द होने लगी हैं। रविवार को धूप की तपिश कम रही और सुबह-शाम की हवा में ठंडक घुली रही। सोमवार के मौसम में बदलाव के आसार हैं।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से लखनऊ में बादलों की आवाजाही दिखाई देगी। इससे दिन के पारे में गिरावट के आसार हैं। रात के पारे में दो डिग्री तक उछाल देखने को मिल सकता है। बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद न्यूनतम पारे में फिर से गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। रविवार को दिन का तापमान 1.1 डिग्री की उछाल के साथ 26.8 और रात का पारा 0.1 डिग्री की बढ़त के साथ 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


पछुआ की रफ्तार धीमी होने से हवा की गुणवत्ता शनिवार की तुलना में और खराब हो गई। लखनऊ के छह वायु प्रदूषण मापक स्टेशनों में से बीबीएयू, अलीगंज और लालबाग की हवा नारंगी श्रेणी यानी खराब गुणवत्ता वाली रही। गोमतीनगर, कुकरैल और तालकटोरा की हवा पीली श्रेणी यानी मध्यम गुणवत्ता की रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुनगुनी धूप के बीच जू में दर्शकों की बहार

 गुनगुनी धूप और खुशनुमा मौसम के बीच रविवार को बड़ी संख्या में दर्शक चिड़ियाघर पहुंचे। राजधानी समेत प्रदेश के अन्य शिक्षण संस्थानों से आए स्कूली बच्चों ने जानवरों की गतिविधियों और उनके स्वभाव के बारे में जानकारी ली। जू की निदेशक अदिति शर्मा ने बताया कि पिछले दो सप्ताह के अंदर 70 हजार से अधिक पर्यटकों ने चिड़ियाघर का भ्रमण किया है। सर्दी और छुट्टी के समय यहां पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है।

सीतापुर से प्रदीप सिंह अपने परिवार के साथ चिड़ियाघर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शहर के बीच स्थापित चिड़ियाघर के अंदर शांति का वातावरण है। यहां प्रकृति सुकून देती है। टेलीविजन और किताबों के माध्यम से बच्चों को जानवरों के बारे में जानकारी दी जाती है लेकिन, पहली बार उन्होंने शेर, बाघ, जिराफ, मगरमच्छ और अन्य जानवरों को करीब से देखा है। कानपुर से शिक्षण भ्रमण के लिए आए राकेश कुमार ने एक किताब के माध्यम से जानवरों के बारे में जानकारी दी और स्कूली बच्चों को इनकी गतिविधियों के बारे में बताया।

सांपों को सर्दी से बचाने के लिए इंतजाम किए

UP: Weather changed in the state, rain may occur in many districts from today, special arrangements made in zo
जू में सांपों को दिया जाएगा कंबल - फोटो : विभाग

सांपों को सर्दी से बचाने के लिए पुआल और कंबल की व्यवस्था की गई है। मौसम बदलने के साथ ही अन्य जानवरों के लिए भी प्रबंध किया गया है। जू की निदेशक ने बताया कि धीरे-धीरे सर्दी बढ़ रही है। इसे देखते हुए अलग-अलग जीव-जंतुओं के खाने व रहने की व्यवस्था में भी बदलाव किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed