फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather changed in the state due to winds, forecast of rain in the coming days; This district was the hott

यूपी: हवाओं से प्रदेश में बदला मौसम, आने वाले दिनों में बारिश का पूर्वानुमान; ये जिला रहा सबसे ज्यादा गर्म

Thu, 13 Feb 2025 07:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 13 Feb 2025 07:55 PM IST
सार

Weather Forecast: यूपी में मौसम एक बार फिर पलट रहा है। दिन में चली पछुआ हवाओं से पारा एक बार फिर नीचे आया है। आने वाले दिनों में बारिश की भी संभावना है। 

विज्ञापन
UP: Weather changed in the state due to winds, forecast of rain in the coming days; This district was the hott
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में मौसम का बदलाव शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम में हल्का ठंडक का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। इससे कई जिलों में दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। जबकि आगामी 19 फरवरी को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग की माने तो लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, और गोरखपुर जैसे प्रमुख शहरों में बृहस्पतिवार को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से मौसम में बदलाव हुआ है। इसके साथ ही, पश्चिमी यूपी में विशेषकर मेरठ, मुरादाबाद, बरेली और आगरा जिलों में तेज हवाएं और धूलभरी आंधी का अनुमान है। 
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम के बदलाव के कारण तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार से लेकर आने वाले दो दिनों तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी पछुआ हवा चलेगी। इसके असर से दिन के पारे में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। रात के तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। जबकि 16 से 20 फरवरी के बीच फिर पछुआ की रफ्तार थमेगी और दिन का पारा चढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

19 फरवरी को पश्चिम में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की माने तो आगामी 19 फरवरी को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। इसी तरह 17 व 18 फरवरी को पश्चिम यूपी में ही सुबह व रात के समय हल्का कोहरा छाने की भी संभावना जताई गई है।

सबसे ज्यादा झांसी का तापमान

बृहस्पतिवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तामपान झांसी का 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बस्ती का तापमान 28 डिग्री रहा। इसके साथ ही सबसे कम अधिकत तापमान 23.6 शाहजहांपुर का रहा। जबकि मुज्जफरनगर का अधिकतम तापमान 23.7 रहा। इसी तरह कानपुर में 27.2, प्रयागराज 26.2 , गोरखपुर 25.2 व वाराणसी का तापमान 25 डिग्री व आगरा में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गाजीपुर, हमीरपुर व झांसी में 30 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed