फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Warning of dense fog issued in 46 districts on Sunday, orange alert of severe cold for 15 districts

Weather Alert UP : आज 46 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, प्रदेश के कई इलाकों के लिए भीषण ठंड का ऑरेज अलर्ट

Sun, 05 Jan 2025 12:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 05 Jan 2025 12:11 AM IST
सार

Fog in UP: यूपी के 46 जिलों में कल घने कोहरे का अलर्ट जारी हुआ है। साथ ही साथ कई जिलों के लिए अत्यधिक सर्दी पड़ने का ऑरेज अलर्ट भी जारी हुआ है। 

विज्ञापन
UP: Warning of dense fog issued in 46 districts on Sunday, orange alert of severe cold for 15 districts
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में है। शनिवार शाम से रविवार सुबह तक के लिए मौसम विभाग की ओर से 15 जिलों में भीषण ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रविवार के लिए प्रदेश के आठ जिलों में शीत दिवस और कई इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी है। रविवार से दिन व रात के तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिलेगी। वहीं दिन में गुनगुनी धूप खिलने से गलन व ठिठुरन से हल्की राहत मिलेगी।

विज्ञापन


शनिवार को समूचे प्रदेश में घने कोहरे और पछुआ हवाओं संग हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ी। कोहरे की मोटी परत की वजह से शनिवार को सुबह लखनऊ, कानपुर, आगरा आदि जगहों पर दृश्यता शून्य तक सिमट गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार से प्रदेश में कोहरे के घनत्व में कमी आने के साथ ही शीत दिवस से भी राहत मिलने के आसार हैं। तापमान में उतार चढ़ाव के बीच 6 दिसंबर को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों और एनसीआर में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद 7 दिसंबर से फिर से ठंड और कोहरे में बढ़ोतरी के संकेत हैं। शनिवार को 6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अमेठी सबसे ठंडा रहा। झांसी में सर्वाधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घना कोहरा छाने की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, देवरिया, गोरखपुर, एसके नगर, बस्ती, गोंडा, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं आसपास इलाकों में।

कोहरे से दृश्यता रही शून्य, गलन से नहीं मिली राहत

राजधानी में शनिवार को घने कोहरे और पछुआ हवा संग कंपाने वाली सर्दी से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को भीषण सर्दी का अलर्ट रहा। कोहरे से लखनऊ में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक दृश्यता शून्य रही। रात के पारे में 2 डिग्री की बढ़त रही, लेकिन गलन से राहत नहीं मिली।

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को राजधानी में दिन में गुनगुनी धूप खिलने से गलन व ठिठुरन से थोड़ी राहत के आसार हैं। सोमवार तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से फिलहाल दो दिनों के लिए लखनऊ में कोहरे के घनत्व में कमी आने व सर्दी से राहत मिलने के आसार हैं। सोमवार के बाद फिर से तापमान में गिरावट आएगी और फिर से सर्दी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed