फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Voter list issue heats up in the state, SP asks for 2003 voter list before SIR

यूपी: प्रदेश में गर्माया मतदाता सूची का मुद्दा, सपा ने एसआईआर से पहले मांगी 2003 की वोटर लिस्ट

Tue, 16 Sep 2025 08:41 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 16 Sep 2025 08:41 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: प्रदेश में वोटर लिस्ट का मुद्दा एक बार फिर गर्माया हुआ है। सपा ने चुनाव आयोग से 2003 के पहले ही वोटर लिस्ट उपलब्ध कराने को कहा है। 

विज्ञापन
UP: Voter list issue heats up in the state, SP asks for 2003 voter list before SIR
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा ने चुनाव आयोग से यूपी में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से पहले 2003 की मतदाता सूची और 7 जनवरी 2025 को अंतिम प्रकाशन के बाद पुनरीक्षण शुरू करने की तारीख के बीच की मतदाता सूची उपलब्ध कराने की मांग की है। पार्टी की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि यह सूचना निशुल्क मिलने पर मतदाता सूची को दुरुस्त कराने में बीएलओ को पूर्ण सहयोग दिया जा सकेगा।

विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में 403 विधान क्षेत्रों के करीब 1 लाख 90 हजार पोलिंग स्टेशनों के करीब 15 करोड़ 42 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं। विशेष पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची को शून्य (जीरो) करके बीएलओ घर-घर जाकर एक-एक मतदाता का सत्यापन करेंगे और गणना प्रपत्र फार्म भरेंगे।
विज्ञापन


मतदाता सूची को शुद्ध और दुरुस्त बनाने के लिए बीएलओ के साथ राजनैतिक दलों के बीएलए (बूथ लेवल एजेंट सहयोग करेंगे। सत्यापन में मृतक, स्थाई रूप से जगह बदलने वाले, बहुस्थानीय प्रविष्टियों और लापता आदि मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा का कहना है कि वर्ष 2003 के बाद कई बार पोलिंग स्टेशनों का विभाजन एवं पुनर्गठन हुआ है, जिसमें बड़ी संख्या में मतदाताओं के बूथ व मतदान केंद्र बदल दिए गए हैं, जिन्हें चिह्नित करना बहुत जरूरी है। ज्ञापन सौंपने वालों में सपा के सचिव केके श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चंद्र यादव और राधेश्याम सिंह शामिल रहे।

भाजपा सरकार में पीड़ितों को न्याय नहीं : अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में गरीबों का दमन और उत्पीड़न हो रहा है। इस सरकार में पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। प्रदेश में बड़े-बड़े खास लोगों के मामले में समझौते कराए जा रहे हैं और आम लोगों को दरबार में बुलाकर धमकाया जा रहा है। पीड़ित लोगों के एक दिन दिए बयान को अगले दिन पलटवाया जा रहा है।

सपा अध्यक्ष ने रविवार को जारी बयान में कहा कि जो आज सरकार का मुखर विरोध करते दिखते हैं, अगले दिन उन्हें घेर कर सत्ता के केंद्रों तक ले जाया जा रहा है और झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। सफेद मेज पर सफेद झूठ बोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय और अत्याचार चरम पर है। प्रदेश की कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य और शिक्षा सब कुछ बर्बाद कर दिया है। पुलिस हिरासत में लगातार मौतें हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed