फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Villages around the highway will be connected with connectivity routes in the current financial year itself, PWD is conducting survey

यूपी : चालू वित्त वर्ष में ही संपर्क मार्गों से जुड़ेंगे हाईवे के आसपास के गांव, सर्वे करवा रहा पीडब्ल्यूडी

Fri, 13 Aug 2021 09:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 13 Aug 2021 09:29 PM IST
सार

प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई 11487 किमी है। बड़ी सड़कों के इर्द-गिर्द के गांवों तक सड़कें न होने से आम तौर पर ये विकास से अछूते रह जाते हैं। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने इन्हें संपर्क मार्गों से जोड़ने की योजना बनाई है।

 

विज्ञापन
UP: Villages around the highway will be connected with connectivity routes in the current financial year itself, PWD is conducting survey
हाईवे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर 5 किमी के दायरे की बसावटें चालू वित्त वर्ष में ही संपर्क मार्गों से जोड़ी जाएंगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी मुख्यालय सर्वे करवा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि 250 या उससे अधिक आबादी वाले सभी गांव इस योजना में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई 11487 किमी है। इसके अलावा यमुना और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे चालू हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे निर्माणाधीन हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए भी जमीन अधिग्रहण का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। बड़ी सड़कों के इर्द-गिर्द के गांवों तक सड़कें न होने से आम तौर पर ये विकास से अछूते रह जाते हैं। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने इन्हें संपर्क मार्गों से जोड़ने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के पास नव निर्माण व विशेष मरम्मत मद में बजट भी उपलब्ध है। बारिश के तत्काल बाद इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष राकेश सक्सेना के अनुसार सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी गई है। हम जल्द ही बताने की स्थिति में होंगे कि ऐसे कितने गांव हैं जो अभी तक पक्की सड़कों से नहीं जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘पूर्व में अन्य पार्टियों की सरकारों में इस बात का ध्यान नहीं रखा गया कि हाईवे और एक्सप्रेस-वे के किनारे के गांव सड़क से जुड़े हैं या नहीं। तमाम गांवों के लोगों को सड़कों के अभाव में हाईवे पर आने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। हमारी सरकार आई तो इन दुश्वारियों को दूर करने का बीड़ा उठाया। काफी काम हो चुका है। जो बसावटें अभी तक नहीं जुड़ी हैं, उन्हें शीघ्र ही संपर्क मार्गों से जोड़ दिया जाएगा।
-केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed