Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Villagers heave a sigh of relief as leopard trapped just 15 minutes after cage was set up

UP: पिंजरा लगाने के 15 मिनट बाद ही फंस गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, 13 बकरियों की ली थी जान

Mon, 05 Jan 2026 09:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 Jan 2026 09:50 PM IST
सार

बहराइच के बिछिया में रविवार को हमला कर 13 बकरियों की जान लेने वाला तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
UP: Villagers heave a sigh of relief as leopard trapped just 15 minutes after cage was set up
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुजौली रेंज के ग्राम सुजौली में रविवार की रात बकरियों पर हमला करने वाला तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में सोमवार रात को कैद हो गया। पिंजरा लगने के महज 15 मिनट के भीतर ही तेंदुआ उसमें फंस गया, इससे गांव के लोगों को राहत का एहसास हुआ। 

विज्ञापन


गांव के सोतिया नाला के पास स्थित मनीष मौर्य के बकरी पालन बाड़े में जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने रविवार की रात हमला कर दिया था। तेंदुए के हमले में 13 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि आधा दर्जन से अधिक बकरियां गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। घटना के बाद से गांव में भय का माहौल बना हुआ था और ग्रामीण वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार की रात करीब आठ बजे सुजौली वन क्षेत्राधिकारी रोहित कुमार के नेतृत्व में वन दरोगा अनिल कुमार सहित टीम ने मौके पर पिंजरा लगाया। पिंजरा लगाने के 15 मिनट बाद ही पिंजरे में बंधे शिकार के लालच में पहुंचा तेंदुआ उसमें कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद वन विभाग के साथ ही ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि पिंजरे में कैद तेंदुआ प्रथमदृष्टया मादा प्रतीत हो रहा है, उसकी उम्र लगभग तीन वर्ष आंकी जा रही है। उन्होंने बताया कि तेंदुए को सुजौली रेंज कार्यालय ले जाया जा रहा है, जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed