फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP vidhanmandal winter session from 16 December.

UP: यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से, सत्ता पक्ष उपचुनाव की जीत और उपलब्धियों का करेगा बखान

Thu, 05 Dec 2024 08:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Dec 2024 08:38 PM IST
सार

यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू हो रहा है। सत्र के दौरान सत्ता पक्ष उपचुनाव की जीत और अपनी उपलब्धियों को रखेगा। वहीं, विपक्ष संभल और बहराइच हिंसा को मुद्दा बनाएगा।

विज्ञापन
UP vidhanmandal winter session from 16 December.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सोमवार 16 दिसंबर से शुरू होगा। बृहस्पतिवार को राजभवन की से इसकी अधिसूचना जारी हो गई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हवाले से प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 16 दिसंबर को सुबह 11 बजे से विधानसभा सत्र और विधान परिषद का सत्र शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


शीतकालीन सत्र में एक तरफ सत्तापक्ष उपचुनाव सहित अपनी उपलब्धियों को सदन में रखेगा तो दूसरी तरफ विपक्ष संभल हिंसा पर सरकार घेरेगा। कुल मिलाकर दोनों ही सदनों के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं। इस दौरान अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी के कई जिलों में आठ व नौ दिसंबर को हल्की बारिश के आसार, गिरेगा तापमान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फुलाते समय फटा गुब्बारा, गले में जा फंसा... सांसों के लिए तड़पकर मासूम की मौत; बिलख उठे घरवाले


उपचुनाव में जीत में धांधली के आरोप, संभल हिंसा, बहराइच हिंसा पर विपक्ष जमकर हंगामा करेगा। संभल में विपक्षी नेताओं के जाने पर रोक का मुद्दा छाएगा। उपचुनाव के दौरान पुलिसकर्मियों के वायरल वीडियो को मुद्दा बनाया जाएगा। बिजली के निजीकरण का मुद्दा भी उठेगा।

सत्तापक्ष अपनी उपलब्धियों को सदन में रखेगा। अनुपूरक बजट में महाकुंभ की तैयारियों को लेकर अलग से बजट का प्रावधान किया जाएगा। बुनियादी सुविधाओं और बुनियादी विकास से जुड़ी परियोजनाओं को गति देने के लिए अतिरिक्त धनराशि का प्रावधान भी किया जा सकता है। कई विधेयकों पर चर्चा होगी और पारित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed