{"_id":"5956767a4f1c1b5f1e8b4886","slug":"up-vidhanmandal-session-to-be-start-from-11-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 जुलाई को यूपी का बजट पेश करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 जुलाई को यूपी का बजट पेश करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 30 Jun 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
यूपी विधानमंडल का सत्र 11 जुलाई से शुरू होगा। पहले ही दिन दोनों सदनों में वित्तीय वर्ष 2017-18 का बजट पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
28 जुलाई तक चलने वाले सत्र में बजट पारित करने के साथ ही कई विधायी कार्य भी निपटाए जाएंगे।
विधान परिषद के सभापति डॉ. मोहन यादव ने बताया कि परिषद का पहला सत्र 15 मई 2017 से शुरू हुआ था। पुन: 11 से 28 जुलाई तक सदन की बैठकें निर्धारित की गई हैं।
वित्तीय वर्ष 2017-18 का बजट 11 जुलाई को दोपहर 12.20 बजे सदन में पेश किया जाएगा। विधानसभा के प्रमुख सचिव ने बताया कि 19 मई को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई विधानसभा की आगामी बैठक 11 जुलाई से नियत की गई है।
विज्ञापन