{"_id":"69384892af63a42c75004534","slug":"up-vidhan-mandal-up-legislative-assembly-session-from-december-19-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Vidhan Mandal Session : यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 19 से, अनुपूरक बजट पेश कर सकती है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Vidhan Mandal Session : यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 19 से, अनुपूरक बजट पेश कर सकती है सरकार
Tue, 09 Dec 2025 10:24 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 09 Dec 2025 10:24 PM IST
सार
यूपी के विधानमंडल का सत्र 19 दिसंबर से शुरू होगा। सत्र के दौरान एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर हंगामा हो सकता है। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आगामी 19 दिसंबर से शुरू होगा, जो 24 दिसंबर तक चलेगा। पांच दिवसीय सत्र के दौरान राज्य सरकार कई विधायी कार्य संपन्न कराएगी। मंगलवार को कैबिनेट बाय सर्कुलेशन के जरिये इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गई। इस दौरान सरकार चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट भी पेश कर सकती है।
विज्ञापन
अनुमान लगाया जा रहा है कि सत्र के दौरान चुनाव आयोग द्वारा करवाए जा रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को लेकर जमकर हंगामा हो सकता है।
बता दें कि एसआईआर प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दल भाजपा पर हमलावर रहे हैं।