Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Capital city secures third spot in national cleanliness rankings for the second time

Lucknow News: देश में स्वच्छता के तीसरे पायदान पर दूसरी बार राजधानी काबिज

Thu, 12 Nov 2026 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Capital city secures third spot in national cleanliness rankings for the second time
लखनऊ। स्वच्छता सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2025-26 में लखनऊ नगर निगम ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बुधवार शाम को दिल्ली में इसकी घोषणा हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में महापौर सुषमा खर्कवाल को पुरस्कार प्रदान किया। शिवरी प्लांट के बेहतर कूड़ा निस्तारण सिस्टम की बदौलत राजधानी लगातार दूसरी बार तीसरे पायदान पर काबिज रही है।
विज्ञापन

देश भर में केंद्र सरकार की ओर से हर साल शहरों के बीच स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इसमें नगर निगम की ओर से अपनाए जा रहे स्वच्छता के उपायों को विभिन्न मानकों पर परखा जाता है। बीते साल लखनऊ 44वें पायदान से छलांग लगाकर तीसरे पायदान पर पहुंचा था। इसकी मुख्य वजह शिवरी प्लांट पर जमा करीब 20 लाख मीट्रिक टन कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण था। उसके बाद से यहां पर अब कूड़े का जमाव नहीं होने दिया जा रहा है। निगम का दावा है कि हर दिन करीब 2000 से 2200 मीट्रिक टन कूड़ा शहर से पहुंचता है और उसी दिन उसका निस्तारण कर दिया जाता है। ऐसे में डंपिंग शून्य हो गई है।
विज्ञापन

इस कारण निगम को गार्बेज फ्री सिटी में सेवन स्टार रेटिंग मिली है। बीते साल भी यही रेटिंग गार्बेज फ्री सिटी में मिली थी। ऐसे में निगम को तीसरे पायदान पर बनाए रखने में शिवरी प्लांट की फिर बड़ी भूमिका रही है। यह भी खास है कि जब से निगम ने कूड़े का पहाड़ साफ किया है तब से देश के अलावा विदेश के भी प्रतिनिधिमंडल यह देखने और जानने आ चुके हैं। इससे निगम की स्वच्छता संबंधी साख भी बढ़ी है। दिल्ली में पुरस्कार समारोह में नगर विकास मंत्री एके शर्मा, प्रमुख सचिव नगर विकास पी गुरु प्रसाद, नगर आयुक्त गौरव कुमार और अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद राव भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कब क्या रही रैंकिंग
2025-26 में 03

2024-25 में 03

2023-24 में 44वीं
2022-23 में 17वीं

2021-22 में 12वीं

2020-21 में 12वीं
2019-20 में 121वीं
2018-19 में 115वीं
2017-18 में 269 वीं
------------------
नंबर वन बनने की योजना: कूड़े से बिजली प्लांट
स्वच्छता में नंबर वन बनने के लिए नगर निगम कूड़े से बिजली उत्पादन का प्लांट लगाएगा। यह प्रस्ताव करीब डेढ़ साल पहले पास हो चुका है। महापौर सुषमा खर्कवाल ने एक महीने के अंदर प्लांट का टेंडर जारी करने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि पहले और दूसरे नंबर पर आए शहरों में ऐसे प्लांट चल रहे हैं। पूर्व नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह भी इस प्लांट को स्वच्छता में सफलता के लिए आवश्यक मानते हैं। उनके मुताबिक अभी प्लास्टिक के साथ जो गैर सड़ने वाला कचरा, लकड़ी, कपड़ा आदि आते हैं उससे आरडीएफ (जलने वाले ब्लॉक) बनाया जाता है। यह सीमेंट फैक्टरियों में काम आते हैं। प्रदेश में सीमेंट फैक्टरियां नहीं हैं। ऐसे में इसे दूसरे प्रदेशों में भेजना पड़ता है जिस पर खर्च अधिक आता है। इसको देखते हुए कूड़े से बिजली का प्लांट लगाना फायदेमंद है। अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद राव के अनुसार प्लांट 15 मेगावाट का होगा। इसे बनने में करीब तीन साल लगेंगे। इससे कूड़े का निस्तारण होगा और बिजली बेचकर आमदनी भी होगी।प्लांट के लिए जल्द ही कंसल्टेंट का चयन कर प्रोजेक्ट तैयार कराया जाएगा।
----
यह उपलब्धि नहीं ठहराव का प्रमाण: मुकेश सिंह चौहान

लगातार तीसरी रैंक मिलने पर कांग्रेस पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने नगर निगम पर निशाना साधा। उन्होंने इसे उपलब्धि नहीं बल्कि ठहराव का प्रमाण बताया। चौहान ने कहा कि शहर की सड़कों, गलियों और नालों में आज भी कूड़े के ढेर दिखते हैं। उन्होंने नियमित सफाई और डोर टू डोर कूड़े के उठान में कमी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लखनऊ को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने का लक्ष्य हासिल करना चाहिए था। सरकार और निगम को पुरस्कारों के प्रचार के बजाय जनता को साफ-सुथरा शहर देने पर ध्यान देना चाहिए।

------

फोटो--
रेटिंग सुधारने में इनकी बड़ी भूमिका
पिछले तीन साल से डॉ. अरविंद राव कुमार राव के पास शिवरी प्लांट की जिम्मेदारी है। यह इनको तब मिली थी जब वहां ठप हो गया था और वहां 20 लाख मीट्रिक टन से अधिक कूड़ा जमा था। नगर का कोई अफसर इसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं था। इसके हटाई गई कंपनी इकोग्रीन एजनी के विरोध के बीच काम शुरू हुआ और पहाड़ समाप्त हुआ। डॉ. राव कहते हैं कि इसके लिए कभी चुनौतियों को सामना करना पड़ा। दो साल की मेहनत के बाद शहर 44 वें से तीसरे पर पहुंचा। आगे नंबर वन पर आएगा प्रयास जारी हैं।

---
महापौर का दावा इसलिए नहीं बन पाए नंबर टू
महापौर सुषमा खर्कवाल का कहना है कि यदि फैजुल्लागंज में बाढ़ न आई होती तो अपना शहर स्वच्छता रैंकिंग में देश में दूसरे नंबर पर आता है। यानी एक पायदान और ऊपर चढ़ जाता। बाढ़ से हालात बहुत खराब हुए। इसका असर स्वच्छता रैंकिंग पर पड़ा। अब और मेहनत से काम किया जाएगा और शहर को देश में नंबर वन बनाया जाएगा।
----
इन कामों से बरकार रही रैंकिंग
0 मलबे से ईंट, गमले व अन्य उपयोगी सामान बनाना
0 डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में बैटरी वाली गाड़ियों का उपयोग
0 तालाब, पोखरों की सफाई व सौंदर्यीकरण
0 बाजारों की सफाई
0 आवासीय क्षेत्रों के सफाई कार्य में सुधार
0 पब्लिक टॉयलेट की सफाई
0 गीले कचरे के निस्तारण को नया प्लांट लगाने को मंजूरी
0 प्रतिबंधित पॉलिथीन, जनशिकायतों के निस्तारण व लापरवाही पर कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed