{"_id":"6af4d2b529bfedb8c504204a","slug":"fare-for-a-direct-flight-to-bengaluru-crosses-rs-19750-lucknow-news-c-13-lko1096-2003363-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बंगलूरू की सीधी उड़ान का किराया 19750 रुपये पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बंगलूरू की सीधी उड़ान का किराया 19750 रुपये पार
विज्ञापन
लखनऊ। दिवाली और भैया दूज का पर्व मनाने के बाद दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, पुणे जैसे शहरों में वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार से बड़ी संख्या में लखनऊवासी विमानों के जरिये अपने गंतव्य पर लौटेंगे। त्योहार मनाने राजधानी आए लोगों की वापसी से उड़ानों पर दबाव बढ़ा है। इसके चलते किराये में भी वृद्धि हुई है। बृहस्पतिवार को लखनऊ से बंगलूरू का किराया 19,750 रुपये पहुंच गया है।
हालांकि लखनऊ से दिल्ली व मुंबई की उड़ानें अभी बहुत अधिक महंगी नहीं हैं लेकिन बंगलूरू, पुणे आदि का किराया तीन गुने से अधिक बढ़ गया है। लखनऊ से मुंबई जाने वाली अकासा एयर की दोपहर 2:50 बजे की उड़ान का टिकट 7,274 रुपये, इंडिगो की शाम 4:55 बजे की उड़ान का 7,495 रुपये, इंडिगो की सुबह 11:10 बजे की फ्लाइट का 8,376 रुपये, एयर इंडिया की शाम 4:50 बजे की फ्लाइट का टिकट 10,054 रुपये तक पहुंच गया। लखनऊ से दिल्ली की इंडिगो की दोपहर 1:50 बजे का किराया 5,338 रुपये, एयर इंडिया की दोपहर 1:40 बजे की उड़ान का किराया 6,041 रुपये, इंडिगो की सुबह 7:20 बजे की उड़ान का किराया 7,228 रुपये, इंडिगो की शाम 4:25 बजे की उड़ान का किराया 8,299 रुपये तक पहुंच गया है।
12,999 रुपये में पुणे की फ्लाइट
लखनऊ से बंगलूरू की दोपहर सवा तीन बजे की इंडिगो की सीधी उड़ान का किराया 10,950 रुपये, अकासा एयर की सुबह 10:35 बजे की फ्लाइट 11,781 रुपये, इंडिगो की रात पाैने आठ बजे की फ्लाइट का टिकट 19,750 रुपये पहुंच गया है। लखनऊ से पुणे की एयर इंडिया एक्सप्रेस की दोपहर 2:10 बजे की सीधी उड़ान 12,459 रुपये, इंडिगो की रात सवा ग्यारह बजे की उड़ान 12,999 रुपये में मिल रही है।