{"_id":"63d10dc69a78b941cb4d99aa","slug":"up-vidhan-mandal-session-after-g-20-summit-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Vidhan Mandal Session: G-20 समिट के बाद होगा विधानमंडल का बजट सत्र, छह से सात दिन तक चलने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Vidhan Mandal Session: G-20 समिट के बाद होगा विधानमंडल का बजट सत्र, छह से सात दिन तक चलने की संभावना
Wed, 25 Jan 2023 04:38 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 25 Jan 2023 04:38 PM IST
सार
यूपी विधानमंडल के सत्र का आयोजन जी-20 समिट के बाद हो सकता है। फरवरी के पहले सप्ताह में कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है।
विज्ञापन
यूपी विधानभवन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में 13 से 15 फरवरी तक होने वाली जी-20 समिट के बाद 16-17 फरवरी से विधानमंडल बजट सत्र शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
फरवरी के पहले सप्ताह में कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है। पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण होगा।
अगले दिन वित्त मंत्री सुरेश खन्ना योगी-2 सरकार का दूसरा और वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्ताव पेश करेंगे। बजट सत्र छह से सात दिन तक चलने की संभावना है। वित्त विभाग, विभागों से आए प्रस्तावों का परीक्षण कर रहा है। कई नई योजनाओं के एलान की तैयारी है।