{"_id":"65a92ea8829f208f9207889d","slug":"up-verification-of-people-living-near-railway-tracks-will-be-done-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रेलवे ट्रैक के करीब रहने वाले लोगों का होगा सत्यापन, प्राण प्रतिष्ठा की सुरक्षा को लेकर दिए गए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रेलवे ट्रैक के करीब रहने वाले लोगों का होगा सत्यापन, प्राण प्रतिष्ठा की सुरक्षा को लेकर दिए गए निर्देश
Fri, 19 Jan 2024 08:03 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 19 Jan 2024 08:03 AM IST
सार
प्राण प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर यूपी के डीजीपी ने कहा है कि रेल की पटरियों के पास रहने वाले लोगों का सत्यापन कराया जाए।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के पास बस्ती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीजीपी विजय कुमार ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस पर पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समस्त जोन और कमिश्नरेट के अधीनस्थ जिलों से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ आवासित गांव एवं मोहल्ले में रहने वाले लोगों का सत्यापन कराने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा।
विज्ञापन
डीजीपी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी पुलिस कमिश्नर, एडीजी जोन, एडीजी रेलवे, एसटीएफ, एटीएस, सुरक्षा, यातायात, आईजी रेंज एवं जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, होटल, ढाबा, सराय, रेस्टोरेंट तथा भीड़-भाड़ वाले स्थलों की निरंतर स्निफर डॉग एवं बम डिस्पोजल स्कवाड द्वारा चेकिंग करायी जाये। इसकी मॉनिटरिंग मुख्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष के माध्यम से लगातार की जा रही है।
विज्ञापन
कमिश्नरेट एवं जिलों की सोशल मीडिया टीम लगातार सोशल मीडिया के प्रत्येक प्लेटफार्म पर निगरानी रखें तथा मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया टीम से समन्वय रखते हुए आपत्तिजनक एवं भ्रामक पोस्ट का तुरंत संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करे। इंडो-नेपाल बार्डर पर एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी चेकिंग एवं निगरानी की जाए। अयोध्या आने-वाले सभी मार्गों पर सुगम यातायात एवं सुरक्षा-व्यवस्था की जाए तथा ड्रोन के माध्यम से अयोध्या तीर्थ क्षेत्र की निरंतर निगरानी हो।
विज्ञापन