{"_id":"61b9727992c7782db131efad","slug":"up-vaccination-crossed-18-crores-in-the-state-more-than-one-crore-vaccinations-in-seven-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : प्रदेश में टीकाकरण 18 करोड़ के पार पहुंचा, सात दिन में एक करोड़ से ज्यादा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : प्रदेश में टीकाकरण 18 करोड़ के पार पहुंचा, सात दिन में एक करोड़ से ज्यादा टीकाकरण
Wed, 15 Dec 2021 10:13 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 15 Dec 2021 10:13 AM IST
सार
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर प्रदेश में हर स्तर पर सावधानी बरती जा रही है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग दिसंबर तक सभी लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।
विज्ञापन
vaccination drive
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में कोविड टीकाकरण 18 करोड़ के पार पहुंच गया है। सात दिन में एक करोड़ से अधिक डोज लगाई गई है। देश में इतनी बड़ी संख्या में टीकाकरण करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य है।
विज्ञापन
वहीं, कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर प्रदेश में हर स्तर पर सावधानी बरती जा रही है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग दिसंबर तक सभी लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। मंगलवार को 12 लाख 74 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ। इस तरह कुल टीकाकरण 18 करोड़ एक लाख से अधिक हो गया है। इसमें 11 करोड़ 96 लाख को पहली और छह करोड़ पांच लाख लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
क्लस्टर मॉडल 2 के तहत अब गांवों, कस्बों में टीकाकरण शिविर लगाया जा रहा है। इसमें टीकाकरण करने के साथ ही निर्धारित समय पर दूसरी डोज नहीं लेने वालों की सूची भी तैयार की जा रही है। वहीं, विभिन्न संस्थानों में भी शिविर लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन