फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Urea will increase the speed of UP Roseways buses, this new technology will increase the average of vehicl

यूपी: यूरिया बढ़ाएगी यूपी रोडवेज बसों की रफ्तार, इस नई तकनीक से बढ़ेगा गाड़ियों का एवरेज, जानिए पूरा मामला

Thu, 15 Aug 2024 03:33 PM IST
रोहित मिश्र नीरज 'अम्बुज', अमर उजाला, लखनऊ
नीरज 'अम्बुज', अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 15 Aug 2024 03:33 PM IST
सार

UP Roadways buses: बसों में डीजल टैंक के साथ ही यूरिया का टैंक रहता है। रोडवेज के पास यूरिया के प्लांट नहीं हैं। इसके लिए प्राइवेट कंपनियों से अनुबंध की तैयारी हो रही है। 

विज्ञापन
UP: Urea will increase the speed of UP Roseways buses, this new technology will increase the average of vehicl
यूपी रोडवेज की बसें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोडवेज बसें यूरिया की ताकत से दौड़ेंगी। ईंधन के साथ यूरिया का इस्तेमाल कर बसों का एवरेज करीब दोगुना किया जाएगा। इसके लिए रोडवेज प्रशासन प्राइवेट फर्मों से यूरिया खरीदने की तैयारी कर रहा है, जिनका इस्तेमाल अत्याधुनिक बसों में किया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश परिवहन निगम(रोडवेज) के बेड़े में कुल 12700 बसें हैं। इसमें 97 सौ बसें रोडवेज की हैं तथा शेष तीन हजार बसें अनुबंधित हैं। रोडवेज के पास यूरो-4 मॉडल की चार हजार तथा यूरो-6 की तीन हजार बसें हैं। इन बसों में ईंधन के रूप में डीजल के साथ ही यूरिया मिलाई जाती है। आम बसों का एवरेज जहां तीन से चार किमी प्रति लीटर रहता है, वहीं यूरिया मिलाने के साथ बसों का एवरेज कम से कम छह किमी प्रति लीटर हो जाता है। इंजन की सेहत भी ठीक रहती है, सो अलग। 
विज्ञापन


बसों में डीजल टैंक के साथ ही यूरिया का टैंक रहता है। रोडवेज के पास यूरिया के प्लांट नहीं हैं, इसके लिए प्रयास किए गए, लेकिन फिजिबिलिटी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्राइवेट फर्मों से यूरिया खरीदने का प्लान बनाया गया। पीपीपी मोड पर प्राइवेट फर्मों से यूरिया खरीदने के लिए जल्द ही टेंडर किए जाएंगे। फिलहाल टाटा व अशोक लीलैंड की ओर से यूरिया की आपूर्ति की जाती है, लेकिन रोडवेज प्रशासन जल्द ही अपने बेड़े में एक हजार नई बसों को शामिल करने जा रहा है। ऐसे में यूरिया की खपत तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौ लीटर डीजल पर छह लीटर यूरिया
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि बस में सौ लीटर डीजल भरे जाने पर उसमें पांच से छह लीटर यूरिया फिल की जाती है। इसका टैंक डीजल टैंक से अलग लगाया जाता है। यूरिया पड़ने से बसों का एवरेज बढ़ जाता है। यह तीन से छह किमी प्रति लीटर तक हो जाता है। इतना ही नहीं यूरिया की प्रति लीटर कीमत 35 से 40 रुपये पड़ती है। ऐसे में सौ लीटर डीजल टैंक के साथ रोडवेज को 240 रुपये प्रति बस यूरिया पर खर्च करने होते हैं।

किराया भी हो सकता है महंगा
अफसर भले ही अभी इस बात से इनकार करें कि यूरिया की खरीदारी के चलते बसों का किराया बढ़ाया जाएगा। पर, बेड़े में नई बसों के शामिल होने के बाद किराया बढ़ सकता है। ईंधन के साथ यूरिया की खपत बढ़ेगी, जिससे रोडवेज का खर्चा भी बढ़ेगा, जिसकी पूर्ति यात्रियों की जेब से ही की जाएगी।


12700 बसें है यूपी रोडवेज के बेड़े में
-9700 बसें रोडवेज व 3000 अनुबंधित बसें हैं बेड़े में
-7000 बसें यूरो-4 व यूरो-6 मॉडल की हैं इसमें
-35 से 40 रुपये प्रति लीटर है यूरिया का खर्च
-100 लीटर डीजल पर छह लीटर यूरिया होती है इस्तेमाल
-1000 नई यूरो मॉडल बसें बेड़े में शामिल करने की है योजना
-6 किमी प्रतिलीटर हो जाता है बस का एवरेज

खुद प्लांट लगाने की थी योजना
यूरिया की आपूर्ति के लिए खुद के प्लांट लगाने की योजना थी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। लिहाजा अब पीपीपी मोड पर खरीदारी का ही विकल्प है। यूरिया के इस्तेमाल से एवरेज बढ़ेगा, जिससे बसों की सेहत भी ठीक रहेगी।
-मासूम अली सरवर, प्रबंध निदेशक, रोडवेज
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed