फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: UPSSSC has released the exam calendar for the year 2026, announcing the schedule for recruitment exams fro

UP: UPSSSC ने अगस्त से दिसंबर तक परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया, देखें पूरी डिटेल

Mon, 03 Aug 2026 07:46 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 03 Aug 2026 07:46 PM IST
सार

आबकारी सिपाही की लिखित परीक्षा 20 सितंबर को सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की लिखित परीक्षा इसी दिन दोपहर तीन से पांच बजे तक प्रस्तावित है। देखें पूरी डिटेल

विज्ञापन
UP: UPSSSC has released the exam calendar for the year 2026, announcing the schedule for recruitment exams fro
परीक्षा की तिथि जारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने सोमवार को अगस्त से दिसंबर तक की भर्ती परीक्षा व इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार आयोग की ओर से प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) 2026 का आयोजन अक्तूबर में प्रस्तावित किया गया है। हाल में ही आयोग ने पीईटी का कार्यक्रम जारी किया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


आयोग के अनुसार आबकारी सिपाही की लिखित परीक्षा 20 सितंबर को सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की लिखित परीक्षा इसी दिन दोपहर तीन से पांच बजे तक प्रस्तावित है। इसी क्रम में प्राविधिक सहायक ग्रुप सी की लिखित परीक्षा नौ अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक, सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) की लिखित परीक्षा 23 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक प्रस्तावित है।
विज्ञापन


आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष प्रजापति के अनुसार अनुदेशक फिटर, अनुदेशक ड्राफ्टसमैन, अनुदेशक इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड इलेक्ट्रानिक्स सिस्टम मेंटिनेंस के साक्षात्कार अगस्त में प्रस्तावित किए गए हैं। इसके साथ ही आशुलिपिक भर्ती की हिंदी आशुलेखन व टंकण परीक्षा एक सितंबर से, वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 27 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया है कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला संयुक्त संवर्ग की लिखित परीक्षा 27 सितंबर को दोपहर तीन से पांच बजे तक प्रस्तावित है। जबकि अनुदेशक मैकेनिक व अनुदेशक टर्नर के साक्षात्कार सितंबर में और अनुदेशक मशीनिष्ठ के साक्षात्कार अक्तूबर में प्रस्तावित हैं।


प्लाटून कमांडर, ब्लॉक आर्गनाइजर की लिखित परीक्षा 22 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक, हवलदार प्रशिक्षक की लिखित परीक्षा इसी दिन दोपहर तीन से पांच बजे तक प्रस्तावित हैं। जबकि कनिष्ठ सहायक भर्ती की टंकण परीक्षा दिसंबर में प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed