{"_id":"68cc2b6b873457b1820424a5","slug":"up-up-policemen-will-learn-the-tricks-of-dealing-with-terrorists-will-get-training-from-nia-experts-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आतंकवादियों से निपटने के गुर सीखेंगे यूपी के पुलिसकर्मी, एनआईए के विशेषज्ञों से मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आतंकवादियों से निपटने के गुर सीखेंगे यूपी के पुलिसकर्मी, एनआईए के विशेषज्ञों से मिलेगा प्रशिक्षण
Thu, 18 Sep 2025 09:25 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 18 Sep 2025 09:25 PM IST
सार
UP Policemen Training: यूपी पुलिसकर्मी आतंकवादियों से निपटने के लिए ट्रेंड किए जाएंगे। इसके लिए यूपी का पुलिस विभाई एनआईए की मदद लेगा।
विज्ञापन
आतंकियों से निपटने की ट्रेनिंग लेगी यूपी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश पुलिस के उपनिरीक्षक से लेकर एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी एनआईए के विशेषज्ञों से आतंकवाद से मुकाबला करने के गुर सीखेंगे। एनआईए द्वारा कैपिसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग का दो दिवसीय कोर्स राजधानी स्थित एनआईए कार्यालय में होगा। इसमें 2008 से पहले आतंकवाद के स्वरूप की जानकारी देने से लेकर वर्तमान की चुनौतियों से निपटने के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षण निदेशालय ने प्रत्येक कमिश्नरेट और जिले से पुलिसकर्मियों के नाम देने को कहा है।
विज्ञापन
बता दें कि प्रदेश पुलिस के उन 30 पुलिसकर्मियों को ही प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जो वर्तमान में विवेचना संबंधी कार्य कर रहे हैं। यह प्रशिक्षण 24 व 25 सितंबर को राजधानी स्थित एनआईए कार्यालय में दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण एनआईए के अधिकारी वैभव सक्सेना, नील कमल, बीबी पाठक, दिलीप श्रीवास, रिद्धिमा सिन्हा, प्रभात कुमार बाजपेई, वीके बासवानी देंगे।
विज्ञापन