{"_id":"68a46d6bce229db32b092556","slug":"up-up-chief-secretary-sp-goyal-went-on-leave-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी के मुख्य सचिव एसपी गोयल छुट्टी पर गए, सभी विभागों का प्रभार एपीसी दीपक कुमार को दिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी के मुख्य सचिव एसपी गोयल छुट्टी पर गए, सभी विभागों का प्रभार एपीसी दीपक कुमार को दिया गया
Tue, 19 Aug 2025 08:49 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Aug 2025 08:49 PM IST
सार
यूपी के मुख्य सचिव शशिप्रकाश गोयल छुट्टी पर चले गए हैं। उनकी अनुपिस्थिति में सभी विभागों का प्रभार एपीसी दीपक कुमार संभालेंगे।
विज्ञापन
मुख्य सचिव एसपी गोयल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्य सचिव एसपी गोयल के अवकाश पर चले जाने से कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार को मुख्य सचिव, औद्योगिक विकास आयुक्त के साथ उनके सभी दायित्वों का प्रभार दिया गया है। दीपक कुमार के पास इन विभागों का चार्ज गोयल के छुट्टी से वापस आने तक रहेगा। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, एसपी गोयल स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर गए हैं। हालांकि, इस संबंध में जारी नियुक्ति विभाग के आदेश में उनके छुट्टी पर जाने का न तो कोई कारण बताया गया है और न ही छुट्टी की अवधि का जिक्र है।
विज्ञापन
मनोज कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद 31 जुलाई को एसपी गोयल को मुख्य सचिव बनाया गया है। उनके पास अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव समन्वय विभाग, अध्यक्ष पिकप, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा और उपशा व परियोजना निदेशक यूपीडास्प का प्रभार है। उनके छुट्टी पर जाने की वजह से इन सभी पदों का प्रभार कृषि उत्पादन आयुक्त को दिया गया है। एसपी गोयल के छुट्टी पर जाते ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। चर्चा यह है कि वे दिल्ली गए थे और वहीं पर उनकी तबियत खराब हो गई। स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्होंने छुट्टी ले ली।
विज्ञापन