फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: UP BJP president may change by January, party may bet on Dalit or Brahmin face

यूपी: जनवरी तक बदल सकते हैं यूपी भाजपा के अध्यक्ष, दलित या ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगा सकती है पार्टी

Tue, 22 Oct 2024 07:24 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 22 Oct 2024 07:24 AM IST
सार

UP BJP president: यूपी भाजपा का अध्यक्ष बदलने जा रहा है। बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल जनवरी तक पार्टी को नया अध्यक्ष मिल सकता है। 
 

विज्ञापन
UP: UP BJP president may change by January, party may bet on Dalit or Brahmin face
जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यूपी में भाजपा का अध्यक्ष बदलने की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। दिल्ली में हुई कार्यशाला के दौरान हाल में जनवरी 2025 तक सभी स्तरों पर संगठन चुनाव कराने का लक्ष्य दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी प्रदेशों के चुनाव अधिकारियों और प्रदेश प्रभारियों को जिला, मंडल, क्षेत्र व प्रदेश स्तरीय संगठन के चुनाव की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने को कहा है। ऐसे में यूपी को जनवरी तक भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है।

विज्ञापन


दलित, ब्राह्मण, पिछड़ा पर मंथन
यूपी में 2027 के चुनाव को देखते हुए भाजपा दलित व पिछड़े समाज के किसी चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। हालांकि, शीर्ष नेतृत्व ऐसे ब्राह्मण चेहरे पर भी विचार कर रहा है, जिससे पार्टी को फायदा मिले। फिर भी सबसे ज्यादा फोकस दलित व पिछड़े चेहरे पर ही है। उधर, प्रदेश संगठन में दायित्व संभाल चुके कई वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों के अलावा कई मंत्री व पूर्व जनप्रतिनिधि भी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन

आज जारी हो सकती है सूची 

UP: UP BJP president may change by January, party may bet on Dalit or Brahmin face
भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला

 प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की सूची आज यानी मंगलवार को जारी हो सकती है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने खुद इसका संकेत दिया है। उन्होंने दिल्ली में कहा कि प्रदेश कोर कमेटी ने प्रत्याशियों के नाम का पैनल शीर्ष नेतृत्व को भेजा था। केंद्रीय चुनाव समिति ने इसे मंजूरी दे दी है।

चौधरी ने बताया कि प्रदेश भाजपा ने एक सप्ताह पहले हर सीट के लिए तीन नाम का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा था। समिति ने पैनल में से ही प्रत्याशियों का चयन किया है। हालांकि, कुछ सूत्रों का कहना है कि सभी प्रत्याशियों की सूची बुधवार को जारी होगी।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सोमवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित संगठन चुनाव को लेकर हुई कार्यशाला में शामिल होने के लिए दिल्ली में थे। बता दें कि उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 25 अक्तूबर है। लिहाजा, पार्टी जल्द सूची जारी करना चाहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed