फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: UP again immersed in fog today, visibility reached zero at many places

यूपी: आज फिर कोहरे में डूबा यूपी, कई जगहों पर दृश्यता शून्य, लखनऊ समेत इन जिलों में मौसम विभाग का रेड अलर्ट

Thu, 28 Dec 2023 07:10 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 28 Dec 2023 07:10 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक आगे भी यही स्थिति बने रहने के आसार हैं। इसे देखते हुए मौसत विभाग की ओर से बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश में कई जिलों और इलाकों में अत्यधिक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में इस सीजन में पहली बार दृश्यता शून्य पहुंच गई। 

विज्ञापन
UP: UP again immersed in fog today, visibility reached zero at many places
छाया घना कोहरा

विस्तार

 सर्दी धीरे-धीरे गहराती जा रही है और इसी के साथ प्रदेश में कोहरा भी गहराता जा रहा है। घने कोहरे का दौर अभी जारी रहेगा और इसका घनत्व लगातार अभी बढ़ता रहेगा। गुरूवार  की सुबह लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, आगरा, प्रयागराज आदि जिलों में अत्यधिक घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता शून्य पहुंच गई। मौसम विभाग के मुताबिक आगे भी यही स्थिति बने रहने के आसार हैं। इसे देखते हुए मौसत विभाग की ओर से बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश में कई जिलों और इलाकों में अत्यधिक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में इस सीजन में पहली बार दृश्यता शून्य पहुंच गई। आंचलिक विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है और इसके कारण नमी की अधिकता है और हवा भारी हुई है। इसी का नतीजा है कि घना कोहरा छा रहा है। अभी यह क्रम जारी रहेगा। कहीं कहीं दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो जाने की संभावना है।

विज्ञापन


इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट
लखनऊ, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


कई इलाकों में तापमान में आई गिरावट, गलन बढ़ी
इसके पहले बुधवार को कोहरे का असर दिन भर छाया रहा। इसके चलते तापमान में भी गिरावट देखी गई। कई इलाकों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री के नीचे पहुंच गया और सामान्य रूप से 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। जबकि हमीरपुर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 5.2 डिग्री, मेरठ में 8.6, मुरादाबाद में 8.8, नजीबाबाद में 7.6, फतेहगढ़ में 8.5, कानपुर नगर में तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अनिल इलाकों में तापमान 9 डिग्री से लेकर 12 डिग्री के बीच रहा। 29 दिसंबर से पूर्वा हवा का प्रभाव आने से तापमान में गिरावट थमेगी और कोहरे के प्रभाव में आंशिक कमी आने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed