फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Unseasonal fog covers the state, the Meteorological Department has clarified whether it is related to the

यूपी: प्रदेश में छाया बेमौसम कोहरा, मौसम विभाग ने बताया ईरान युद्ध से इसका संबंध है या नहीं; जानिए पूर्वानुमान

Wed, 11 Mar 2026 10:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 11 Mar 2026 10:12 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम एक बार फिर से बदलने जा रहा है। आने वाले दिनों में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
UP: Unseasonal fog covers the state, the Meteorological Department has clarified whether it is related to the
यूपी में मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरे और धुंध का साया लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी देखने को मिला। कानपुर में तो सुबह दृश्यता शून्य तक सिमट गई। सुबह के समय कई धुंध इतना घना था कि कई जिलों में गाड़ियों के आपस में टकराने की भी खबरें आईं। प्रयागराज में दृश्यता घटकर 30 मीटर, अमेठी व शाहजहांपुर में 50 मीटर, मुरादाबाद, बरेली में 100 मीटर और लखनऊ, मेरठ व मुजफ्फरनगर में 200 मीटर तक दृश्यता दर्ज हुई। अलीगढ़, वाराणसी, कुशीनगर, प्रयागराज, अयोध्या समेत 15 से ज्यादा शहरों में सुबह धुंध की चादर छाई रही।

विज्ञापन


प्रदेश में बढ़ते तापमान की बात करें तो मंगलवार को बांदा में सर्वाधिक 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं झांसी में 38.3 डिग्री और आगरा में 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। 22.6 डिग्री के साथ वाराणसी में सबसे गर्म रात रही।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार नमी से भरी पूर्वा हवाओं और हवा में धूल कणों के फंसने के कारण धुंध व कोहरे की स्थिति बनी है। बृहस्पतिवार से धुंध में प्रभावी रूप से कमी आएगी। उन्होंने बताया कि 15 और 16 मार्च को तराई और पूर्वांचल में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed