फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Unity march to be held in districts on Sardar Patel's birth anniversary

UP: सरदार पटेल की जयंती पर जिलों में निकलेगा एकता मार्च, 31 अक्तूबर से 25 नवंबर तक होगी पदयात्रा

Fri, 10 Oct 2025 12:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 10 Oct 2025 12:20 PM IST
सार

एकता यात्रा का आयोजन मंत्री-सांसदों के नेतृत्व में किया जाएगा जिसका उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना जगाना है।

विज्ञापन
UP: Unity march to be held in districts on Sardar Patel's birth anniversary

विस्तार

खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सरदार 150 एकता मार्च निकाला जाएगा। इसके तहत 31 अक्तूबर से 25 नवंबर तक जिलों में पदयात्राएं निकाली जाएंगी। इसका उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और जिम्मेदार नागरिक की भावना जगाना है। वह अलीगंज स्थित पीआईबी के दफ्तर में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि एकता मार्च युवाओं को राष्ट्र निर्माण में शामिल करने का त्योहार साबित होगा। मार्च की सभी तैयारियां और व्यवस्था एनएसएस और माई इंडिया के स्वयंसेवक करेंगे। इसका पहला चरण छह अक्तूबर से शुरू हो गया है। इसमें सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, निबंध लेखन और 15-29 आयु के युवाओं के लिए यंग लीडर्स प्रोग्राम व क्विज गतिविधियां हो रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भीषण धमाके में पांच की मौत: पिछले साल भी इसी मकान में हुआ था धमाका, ग्रामीणों ने बताया-पहले भी बनते थे पटाखे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'जैसे आपने मेरा साथ दिया, अब आकाश का देना है...', मायावती ने भतीजे का कद बढ़ाया; निशाने पर रहे अखिलेश यादव


विजेताओं की घोषणा 26 नवंबर को होगी। अभियान के अगले चरण में 31 अक्तूबर से 25 नवंबर तक जिला स्तरीय पदयात्राएं होंगी। पदयात्रा हर संसदीय क्षेत्र में लगातार तीन दिनों तक चलेगी। इसमें मंत्री व सांसदों के नेतृत्व में पदयात्राएं निकाली जाएंगी। इससे पहले स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, सरदार पटेल के जीवन और दर्शन पर व्याख्यान, युवा परिचर्चा और नशामुक्त भारत के लिए सामूहिक संकल्प जैसे कार्यक्रम होंगे।

राष्ट्रीय स्तर की पदयात्रा 26 नवंबर से मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की पदयात्रा 26 नवंबर (संविधान दिवस) से शुरू होकर 6 दिसंबर को खत्म होगी। यह पदयात्रा सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्मस्थली गुजरात के करमसद से शुरू होकर 152 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर समाप्त होगी। पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed