{"_id":"68e88a4991e542cb7005f339","slug":"five-killed-in-massive-explosion-in-ayodhya-last-year-too-an-explosion-occurred-in-the-same-house-2025-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीषण धमाके में पांच की मौत: पिछले साल भी इसी मकान में हुआ था धमाका, ग्रामीणों ने बताया-पहले भी बनते थे पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण धमाके में पांच की मौत: पिछले साल भी इसी मकान में हुआ था धमाका, ग्रामीणों ने बताया-पहले भी बनते थे पटाखे
Fri, 10 Oct 2025 09:53 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 10 Oct 2025 09:53 AM IST
सार
पिछले साल इसी घर में हुए धमाके में रामकुमार गुप्ता की पत्नी, मां व पड़ोसी की जान चली गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर पहले भी पटाखे बनते थे।
विज्ञापन
अयोध्या में भीषण विस्फोट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या जिले के भदरसा भरतकुंड नगर पंचायत के पगलाभारी गांव में रामकुमार गुप्ता के एक मकान में हुए धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मकान की एक-एक ईंट बिखर गई। देर रात तक मलबे की तलाश में पुलिस की टीम डॉग स्कवायड की मदद से जुटी रही। घटना के बाद पूरे गांव में अफरातफरी की स्थिति रही। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर देर रात तक डटी रही।
विज्ञापन
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पगलाभारी गांव में पिछले साल भी रामकुमार गुप्ता के घर पर विस्फोट हुआ था, जिसमें दो मंजिला मकान मलबे में तब्दील हो गया था। इस घटना में चक्की पर आटा लेने आई गांव की ही एक लड़की के साथ रामकुमार की मां और पत्नी की मौत हुई थी। गांव की महिलाओं ने अगले दिन विरोध प्रदर्शन किया था। गांव वाले बताते हैं कि इससे पहले भी तीन बार रामकुमार के घर पर विस्फोट हो चुका था। तब रामकुमार ने माना था कि वह पटाखे का कारोबार करता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP में धमाका: एक घर...18 माह और दो धमाके, मां-पत्नी, तीन मासूम बच्चों समेत आठ के उड़े चीथड़े; पूरा परिवार खत्म
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में भीषण धमाका: एक पल में उड़ गया पूरा घर, मलबे से लाशें निकालते समय कांप गए लोग; तस्वीरों में पूरा दृश्य
पगलाभारी गांव में 13 अप्रैल 2024 को भी इसी रामकुमार गुप्ता के घर में विस्फोट हुआ था। पड़ोस के मौर्या का पुरवा गांव निवासी रामकुमार कोरी की बेटी प्रियंका (19) आटा लेने पहुंची थी, जिसकी विस्फोट के बाद मकान के मलबे में दबने से मौत हो गई थी। मकान मालिक रामकुमार, उनकी मां शिवपता (65), पत्नी बिंदु (25), रामकुमार के बच्चे ईशा (9), लव (6) और यश (4) झुलस गए थे। अगले दिन रामकुमार की मां शिवपता की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के छठे दिन पत्नी बिंदु की मौत हो गई थी।
दरवाजे और खिड़कियां 100 मीटर की दूरी पर जा गिरीं
पिछले साल की घटना के बाद से रामकुमार मधुपुर मार्ग पर गांव के बाहर मकान बनाकर रह रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि यदि राम कुमार गांव छोड़कर सड़क पर घर न बनाया होता और यह धमाका गांव में हुआ होता तो कई घर चपेट में आ जाते। धमाका इतना जोरदार था कि मकान के दरवाजे और खिड़कियां 50 से 100 मीटर की दूरी पर जा गिरे।