Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Passengers were left stunned as 498 Tatkal seats were filled in 180 seconds

Lucknow News: यात्री देखते रह गए, 180 सेकंड में तत्काल की 498 सीटें फुल

Fri, 06 Nov 2026 01:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Passengers were left stunned as 498 Tatkal seats were filled in 180 seconds
प्रतीकात्मक। 
लखनऊ। दिवाली पर दिल्ली, मुंबई से लखनऊ आने वालों का सिलसिला शुक्रवार से शुरू होगा। ऐसे में ट्रेनों में वेटिंग से परेशान यात्रियों ने बृहस्पतिवार को तत्काल कोटे में सीटें बुक कराने का प्रयास किया। हालांकि, महज 180 सेकंड में 498 सीटें फुल हो जाने से उनके हाथ मायूसी ही लगी।
विज्ञापन

ट्रेनों में तत्काल कोटे की सीटें एक दिन पहले बुक होती हैं। शुक्रवार को दिल्ली व मुंबई की ट्रेनों में सफर करने की योजना बनाने वालों ने बृहस्पतिवार सुबह दस बजे से तत्काल कोटे की सीटें बुक कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। हालांकि, दिल्ली से आने वाली एसी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, गोमती, कैफियात तथा मुंबई से आने वाली पुष्पक, कुशीनगर आदि ट्रेनों में तत्काल की 498 सीटें तीन मिनट में ही फुल हो गईं।
विज्ञापन


आशंका: दलालों ने कर दी सेंधमारी
मुंबई में काम करने वाले इंजीनियर अजय प्रकाश को पुष्पक एक्सप्रेस से लखनऊ आना था। उन्होंने बताया कि थर्ड एसी में तत्काल की सीटें 10 बजे से पहले खाली दिख रही थीं। हालांकि, तत्काल खुलते ही सीटें फुल हो गईं। उन्होंने आशंका जताई है कि दलालों ने प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर के जरिये तत्काल की सीटों में सेंधमारी की है। उधर, उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से आरक्षण केंद्रों पर दलालों को रोकने के लिए सादे कपड़ों में आरपीएफ व जीआरपी जवानों को तैनात किया गया है। बृहस्पतिवार को भी जवानों ने चारबाग, लखनऊ जंक्शन, गोमतीनगर आदि स्टेशनों पर संदिग्धों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed