फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: UAPA Act imposed on terrorist Lazar Masih, he was arrested while plotting to attack Maha Kumbh

यूपी: आतंकी लजर मसीह पर लगा यूएपीए एक्ट, महाकुंभ में हमले की साजिश रचने के दौरान हुआ था गिरफ्तार; जाएगा पंजाब

Tue, 01 Apr 2025 08:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 01 Apr 2025 08:07 PM IST
सार

UAPA Act on Lazar Masih: महाकुंभ में हमले की साजिश रचने वाले खालिस्तानी आतंकी लजर मसीह के खिलाफ यूएपीए एक्ट लगा दिया गया है। अब उसे पंजाब पुलिस वापस ले जाएगी। 

विज्ञापन
UP: UAPA Act imposed on terrorist Lazar Masih, he was arrested while plotting to attack Maha Kumbh
बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी लजर मसीह - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाकुंभ में हमले की साजिश रचने वाले खालिस्तानी आतंकी लजर मसीह के खिलाफ यूपी एटीएस ने गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा बढ़ा दी है। बीते सात दिन से बब्बर खालसा आतंकी संगठन के सक्रिय सदस्य लजर को रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद मंगलवार को उसे वापस जेल भेज दिया गया। अब उसे पंजाब पुलिस साथ लेकर जाएगी। इसके लिए जल्द अदालत से बी वारंट हासिल किया जाएगा।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पूछताछ में लजर ने बब्बर खालसा के कई आतंकियों और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के कई हैंडलर्स के बारे में अहम जानकारियां दी हैं। हालांकि वह महाकुंभ में हमले की साजिश से इंकार करता रहा और यूपी में केवल पनाह लेने के लिए छिपने का दावा करता रहा।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि गाजियाबाद से वह अपना पासपोर्ट बनवा कर पुर्तगाल फरार होने की फिराक में था क्योंकि पंजाब पुलिस लगातार उसका पीछा कर रही थी। वहीं पंजाब में पुलिस चौकियों पर ग्रेनेड से हमले के बारे में पूछताछ में उसने बताया कि रोहित मसीह और विशाल मसीह ने ग्रेनेड मुहैया कराए थे। लजर से हुई पूछताछ की रिपोर्ट को एटीएस पंजाब पुलिस से साझा करेगी, जिसके बाद पंजाब पुलिस उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई को अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

UP News: कनाडा-सिंगापुर के आकाओं से ग्रुप में कॉलिंग करता था आतंकी लजर, पूछताछ में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed