फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Two AEs of PWD suspended for not filling potholes, the allegation was for not repairing the roads properly

यूपी: गड्ढे न भरे जाने पर पीडब्ल्यूडी के दो एई सस्पेंड, सड़कों को ठीक तरीके से दुरुस्त न करा पाने का था आरोप

Thu, 03 Oct 2024 12:14 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 03 Oct 2024 12:14 AM IST
सार

यूपी में सड़कों के गड्ढे न भरे जाने पर पीडब्ल्यूडी के दो एई को सस्पेंस कर दिया गया है। ये दोनों एई वहां के निर्माण खंड-3 में कार्यरत हैं।
 

विज्ञापन
UP: Two AEs of PWD suspended for not filling potholes, the allegation was for not repairing the roads properly
प्रदेश सरकार ने लिया सख्त फैसला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में सड़कों के गड्ढे न भरने पर सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शासन ने सड़कों का काम ठीक न पाए जाने पर मैनपुरी के दो सहायक अभियंताओं (एई) विनोद कुमार और शिवओम को निलंबित कर दिया है। ये दोनों एई वहां के निर्माण खंड-3 में कार्यरत हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इटावा-मैनपुरी राज्य मार्ग, सिरसागंज-किशनी-विधुना राज्य मार्ग, करहल-कुरावली मार्ग और किशनी-जसराना और कीरतपुर-उखांड मार्ग में कई स्थानों पर गड्ढे होने, काम की गुणवत्ता संतोषजनक न होने और समय से काम पूरा न होने के चलते सरकार ने इन पर कार्रवाई की गई है। वहीं बलिया में स्वीकृत लंबाई से कम काम होने पर भी ठेकेदार को भुगतान किए जाने पर एई बाबर अली और अवर अभियंता (जेई) राहुल सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


अभियंताओं के निलंबन पर जताया आक्रोश, जांच की उठाई मांग
 यूपी पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन ने खंड और सर्कल में दो से तीन महीने काम करने के बाद ही अभियंताओं के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने पर नाराजगी जताई है। बुधवार को फील्ड हॉस्टल में हुई एसोसिएशन की प्रांतीय कार्य समिति की बैठक में संगठन पदाधिकारी ने कहा कि तीन महीने डिवीजन को समझने में लगता है। इतने में प्रबंधन निलंबन की कार्रवाई करके अभियंताओं को हतोत्साहित कर रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार ऊर्जा विभाग में भय के माहौल को खत्म कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि निलंबन का औचित्य ना होते हुए भी अभियंताओं का निलंबन किया जा रहा है। इससे पूरे पावर कॉर्पोरेशन व बिजली निगम में अभियंताओं में काफी निराशा है। छोटे-छोटे मामलों में निलंबन की कार्रवाई से ऐसा लग रहा है कि जैसे बिजली कंपनियों में भय का माहौल स्थापित किया जा रहा है।


अभियंताओं ने सवाल उठाया कि भय का माहौल स्थापित करने से न तो राजस्व बढ़ेगा और न ही लाइन हानियों में कमी होगी। इससे उपभोक्ता सेवा में भी सुधार नहीं होगा। संगठन ने अचानक की जा रही निलंबन की कार्रवाई पर उच्च स्तरीय जांच की मांग की। क्योंकि कई ऐसे अभियंताओं को निलंबित नहीं किया गया, जिनकी प्रगति काफी खराब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed