यूपी: होली पर आसान होगा प्रदेश में सफर, चलाई जाएंगी 500 अतिरिक्त बसें; रेलवे चलाएगा 50 स्पेशल ट्रेनें
Holi Special Buses: होली पर प्रदेश के इस शहर से दूसरे शहर में जाने के लिए दिक्कत न हो इसके लिए परिवहन निगम 500 अतिरिक्त बसें शुरू करने जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली पर लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो इसके लिए परिवहन निगम 28 फरवरी से नौ मार्च तक अतिरिक्त बसें चलाएगा। इसको लेकर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। बस अड्डों पर अधिकारियों की ड्यूटी 24घंटे शिफ्ट वार रहेगी। बस चलाने वालों को निगम प्रोत्साहन राशि भी देगा। इसको लेकर निगम के प्रबंध निदेशक की ओर से आदेश जारी जारी किया गया है। निगम करीब 500 अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी में है।
प्रबंध निदेशक की ओर से जारी आदेश में शहर में चारबाग, कैसरबाग, आलमबाग और अवध बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अधिकारियों की कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाने को कहा है ताकि बस अड्डों पर 24घंटे यात्री सुविधाओं और बसों के संचालन पर प्रभावी नजर रखी जा सके।
निगम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शहर के सभी बस अड्डों से रोज करीब एक हजार बसों का संचालन होता है। जिसको बढ़ाकर करीब डेढ़ हजार किए जाने की तैयारी है। इस तरह करीब 500 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इनमें करीब साढ़े तीन सौ सड़कों पर चलेंगी और करीब डेढ़ सौ रिजर्व में रखी जाएंगी। ताकि यदि कहीं पर यात्रियों की संख्या अधिक हो या बस खराब हो जाएगी तो तत्काल दूसरी बस भेजी जा सके। जिससे होली के त्योहार पर यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
होली पर रेलवे चलाएगा 50 स्पेशल ट्रेनें
यात्रियों सुविधा के लिए रेलवे होली के त्योहार पर 50 होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इससे त्योहार के मौके पर लखनऊ से मुंबई, हावड़ा, दिल्ली, चंडीगढ़, पटना, देहरादूर और जयपुर आनाजाना आसान होगा। ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलवे विभाग समय सारिणी तैयार कर रहा है। इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से होली पर लोगों का घर आना-जाना आसान होगा। जो 50 गाड़ियां चलाई जानी हैं उनमें 20 ट्रेनों की समय सारिणी रेलवे ने चार दिन पहले जारी दी है। शेष 30 ट्रेनों की समय सारिणी भी जारी करने की तैयारी में रेलवे है।