{"_id":"5f5325a5f1c6415b037e1544","slug":"up-transport-department-manager-arrested-in-case-of-disproportionate-assets","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आय से अधिक संपत्ति के मामले में यूपी परिवहन निगम का सेवा प्रबंधक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आय से अधिक संपत्ति के मामले में यूपी परिवहन निगम का सेवा प्रबंधक गिरफ्तार
Sat, 05 Sep 2020 11:14 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतर्कता अधिष्ठान ने शुक्रवार को परिवहन विभाग के एक अधिकारी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अधिकारी का नाम रमेश कुमार है जो सेवा प्रबंधक के पद पर लखनऊ में कार्यरत थे।
सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक पीवी रामाशास्त्री ने बताया कि रमेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत 13 अगस्त 2013 को की गई थी। आरोप था कि चित्रकूट धाम में तैनाती के दौरान उन्होंने अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की। इस मामले में शासन ने सतर्कता अधिष्ठान को जांच के आदेश दिए थे।
सतर्कता अधिष्ठान की खुली जांच में पता चला था कि रमेश कुमार ने 2 सितंबर 2009 से 31 मार्च 2013 तक की अवधि में चित्रकूट धाम, बांदा में तैनाती के दौरान 23 लाख 9 हजार 587 रुपये की संपत्ति अर्जित की जबकि इस दौरान उनकी कुल आय 16 लाख 91 हजार 169 रुपये ही थी। यानी जांच में आय से 36 प्रतिशत अधिक संपत्ति का पता चला था।
विज्ञापन
इसके बाद बांदा कोतवाली में रमेश कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर सतर्कता अधिष्ठान के झांसी सेक्टर के विवेचक वेद प्रकाश शुक्ला द्वारा मुकदमा दर्ज कराकर विवेचना शुरू की गई थी।

इस मामले में सतर्कता अधिष्ठान ने रमेश कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के लिए शासन से अभियोजन स्वीकृति मांगी थी। शासन से अभियोजन स्वीकृति मिलते ही शुक्रवार को सतर्कता अधिष्ठान ने रमेश कुमार को लखनऊ में परिवहन विभाग के मुख्यालय से गिरफ्तार कर लिया और वजीर गंज थाने में दाखिल कर दिया।