फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Transport Department implemented scrap policy UP becomes first state to implement scrap policy

अनफिट और खटारा वाहन होंगे जब्त: स्क्रेप पॉलिसी लागू करने वाला पहला राज्य बना यूपी, वाहन मालिक को होंगे ये फायदे

Sat, 19 Feb 2022 10:58 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ।
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 19 Feb 2022 10:58 PM IST
सार

जो वाहन तीन बार अनफिट पाया जाएगा, उस वाहन का पंजीयन ऑनलाइन  निरस्त हो जाएगा। जिससे ऐसे वाहन सड़क पर नहीं दौड़ सकेंगे। 

विज्ञापन
UP Transport Department implemented scrap policy UP becomes first state to implement scrap policy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी में अब तय उम्र पूरी कर चुके वाहन फर्राटा नहीं भर सकेंगे। चेकिंग दस्ते ऐसे अनफिट एवं खटारा वाहनों को जब्त करके स्क्रेप (कबाड़) सेंटर के हवाले करेंगे। स्क्रेप सेंटर पहुंचे वाहनों की उचित कीमत उनके मालिकों को अदा की जाएगी। यह परिवहन विभाग की स्क्रेप पॉलिसी से संभव होगा। 

विज्ञापन


परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने इस पॉलिसी को यूपी में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। इससे देश में यूपी पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने सबसे पहले इस पॉलिसी को लागू किया है। पॉलिसी के तहत अब 15 वर्ष पुराने पेट्रोल और 10 वर्ष पुराने डीजल वाहन बिना फिटनेस सड़कों पर नहीं दौड़ सकेंगे। ऐसे वाहन बिना फिटनेस चलते पकड़े गए तो प्रवर्तन दस्ते इन्हें अनफिट मानते हुए इन्हें जब्त करके स्क्रेप सेंटर के हवाले कर देंगे।

विज्ञापन

खुलेंगे स्क्रेप सेंटर 

लखनऊ सहित प्रदेश भर में स्क्रेप सेंटर खोले जाएंगे। यहां पर मालिक निष्प्रयोज्य वाहनों को सौंप कर सर्टिफि केट ले सकेंगे और वहनों की उचित कीमत भी उन्हें मिलेगी। इस पॉलिसी के लागू होने से वाहन संबंधी अपराधों में भी कमी आएगी। एक स्क्रेप सेंटर तीन एकड़ तक का होगा। 


 

वाहन मालिक को ये फायदे
सूत्रों के मुताबिक कबाड़ हो चुके वाहन की कुल कीमत का छह फीसदी नकद पैसा मिलेगा। एक प्रमाण पत्र मिलेगा जिसे दिखाकर वाहन खरीद पर पांच फीसदी टैक्स में भी छूट हासिल होगी।

 
विज्ञापन

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

अपर आयुक्त परिवहन (आईटी) देवेंद्र कुमार त्रिपाठी के मुताबिक परिवहन विभाग की वेबसाइट पर छह तरह के लोग वाहन को स्क्रेप घोषित करने के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए परिवहन विभाग ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की है। इसमें कोई व्यक्ति, फर्म, संस्था, ट्रस्ट वेबसाइट www.ppe.nsws.gov.in/scrappagepolicy पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही सौ रुपए के स्टांप पर चरित्र प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी पत्रावलियों को भी अपलोड करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed