फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Transfer list of primary school teachers released, 7374 teachers got transferred at once; deployment till

यूपी: जारी हुई प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों की तबादला सूची, 7374 शिक्षकों का स्थानांतरण; पांच जून तक तैनाती

Wed, 28 May 2025 08:40 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 28 May 2025 08:40 PM IST
सार

Transfer of Primary Teachers: यूपी प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने बुधवार की शाम 7374 शिक्षकों को परस्पर तबादले का तोहफा दिया।

विज्ञापन
UP: Transfer list of primary school teachers released, 7374 teachers got transferred at once; deployment till
प्राइमरी शिक्षकों के तबादले। - फोटो : freepik

विस्तार

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में तैनात 7374 शिक्षकों को परस्पर तबादले का तोहफा मिला है। बेसिक शिक्षा परिषद ने एक से दूसरे जिले के लिए परस्पर तबादले के लिए योग्य पाए गए शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। साथ ही 29 मई से पांच जून तक इन शिक्षकों को तबादला पाए स्थानों पर कार्यभार ग्रहण कराने व कार्यमुक्त करने का भी निर्देश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले की प्रक्रिया जनवरी से शुरू हुई थी। 19 से 26 मई तक इसके लिए शिक्षकों से ओटीपी शेयर कर जोड़ा बनाने की कवायद पूरी की गई है। इसी क्रम में बुधवार को बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से तबादला पाने वाले 3687 जोड़े यानी 7374 शिक्षकों के परस्पर तबादले का आदेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी की ओर से एक अन्य आदेश जारी कर सभी बीएसए को निर्देश दिया गया है कि नियमानुसार तबादला पाने वाले शिक्षकों को कार्यमुक्त करने व कार्यभार ग्रहण कराने की कार्यवाही 29 मई से पांच जून के बीच पूरी की जाए। उन्होंने कहा है कि शिक्षकों को उनके परस्पर तबादले के तहत स्कूल से स्कूल में कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। बीएसए इसके पूर्व शिक्षकों के अभिलेखों का भलीभांति परीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि नियमित रूप से कार्यरत शिक्षकों को ही कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराया जाए। जिन शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही चल रही हो, उनको कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण न कराया जाएगा। तबादला प्रक्रिया मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ जिले के अंदर परस्पर तबादले के लिए 29 मई से जोड़ा (पेयर) बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। बेसिक शिक्षा परिषद इसकी प्रक्रिया भी गर्मी की छुट्टी में पूरी की जाएगी।

परस्पर तबादले के नाम पर ठगी-पैसा लेने का आरोप

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से बुधवार को परस्पर तबादले का आदेश जारी कर दिया गया, किंतु शिक्षकों की ओर से इसमें आपस में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। सहारनपुर में एक शिक्षक ने एक अन्य शिक्षक से परस्पर तबादले के लिए 12.20 लाख रुपये लेने और ओटीपी शेयर न करने का आरोप लगाया है। बीएसए सहारनपुर ने इस पर जांच कमेटी बना दी है। वहीं मुजफ्फरनगर में भी शिक्षक के साथ परस्पर तबादले के लिए जोड़ा बनाने में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed