यूपी: संगम स्टेशन तक नहीं जाएंगी ट्रेनें, 28 फरवरी तक फाफामऊ और प्रयाग जंक्शन से ही होगा संचालन, ये है लिस्ट
Trains for Mahakumbh: प्रयागराज महाकुंभ में भीड़ नियंत्रित करने के उदेश्य से प्रयागराज संगम तक जाने वालीं कई ट्रेनों को 28 फरवरी तक फाफामऊ और प्रयाग जंक्शन तक ही चलाया जाएगा।
विस्तार
महाकुंभ के लिए चलने वाली गंगा गोमती, प्रयागराज इंटरसिटी, नौचंदी सहित कई महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों को 28 फरवरी तक फाफामऊ व प्रयाग जंक्शन तक चलाने का निर्णय उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से लिया गया है। ये ट्रेनें प्रयाग संगम नहीं जाएंगी।
सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 04201 आलमनगर प्रयागराज संगम महाकुंभ स्पेशल 28 फरवरी तक फाफामऊ तक जाएगी। 04205 अयोध्या कैंट प्रयागराज संगम स्पेशल, 04209 जौनपुर प्रयागराज संगम कुंभ स्पेशल, 14232 बस्ती प्रयागराज संगम स्पेशल, 14102 कानपुर सेंट्रल प्रयागराज संगम, 14234 मनकापुर प्रयागराज संगम, 14308 बरेली प्रयागराज संगम फाफामऊ स्टेशन तक ही जाएगी।
54102 कानपुर अनवरगंज प्रयागराज संगम पैसेंजर, 54214 जौनपुर प्रयागराज संगम पैसेंजर, 54254 लखनऊ प्रयागराज संगम पैसेंजर, 54376 जौनपुर प्रयागराज संगम पैसेंजर, 64222 अयोध्या कैंट प्रयागराज संगम मेमू, 65117 गाजीपुर सिटी प्रयागराज संगम मेमू, 04252 अयोध्या धाम जंक्शन प्रयाग कुंभ स्पेशल भी यही तक जाएगी।
यह बदलाव 28 फरवरी तक लागू रहेगा। इसी क्रम में 14210 लखनऊ प्रयागराज संगम इंटरसिटी एक्सप्रेस, 14216 गंगा गोमती एक्सप्रेस, 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस, 14230 योगनगरी ऋषिकेश प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, 14242 नौचंदी एक्सप्रेस प्रयागज स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होंगी।
प्रयाग जंक्शन से चलेंगी ये ट्रेनें
04202 प्रयागराज संगम आलमनगर महाकुंभ स्पेशल, 04206 प्रयागराज संगम अयोध्या कैंट, 04210 प्रयागराज संगम जौनपुर कुंभ स्पेशल, 14101 प्रयागराज संगम कानपुर सेंट्रल, 14209 प्रयागराज संगम लखनऊ इंटरसिटी, 14215 गंगा गोमती एक्सप्रेस, 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस, 14229 प्रयागराज संगम हरिद्वार एक्सप्रेस, 14231 मरवार संगम एक्सप्रेस, 14233 सरयू यमुना एक्सप्रेस, 14241 नौचंदी एक्सप्रेस, 14307 प्रयागराज संगम बरेली एक्सप्रेस, 65118 प्रयागराज संगम गाजीपुर सिटी मेमू प्रयाग जंक्शन से संचालित की जाएंगी।
फाफामऊ से चलेंगी ये गाड़ियां
सीनियर डीसीएम ने बताया कि 54101 प्रयागराज संगम कानपुर-अनवरगंज पैसेंजर, 54213 प्रयागराज संगम जौनपुर पैसेंजर, 54253 प्रयागराज संगम लखनऊ पैसेंजर, 54375 प्रयागराज संगम जौनपुर पैसेंजर, 64221 प्रयागराज संगम अयोध्या कैंट मेमू फाफामऊ स्टेशन से संचालित की जाएंगी।
बदले रूट से चलेंगी ट्रेनें
मुसाफिरों की सुविधा को देखते हुए महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का रास्ता साफ रखने के लिए मुंबई, बिहार आदि जगहों से आने वाली ट्रेनों को बदले रूट से चलाने का निर्णय लिया गया है। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 11061 एलटीटी जयनगर एक्सप्रेस को चित्रकूट, बांदा, कानपुर सेंट्रल, 11060 छपरा मुंबई एक्सप्रेस को कानपुर, झांसी, 11055 एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस, 11062 जयनगर एलटीटी एक्सप्रेस, 15160 दुर्ग छपरा एक्सप्रेस, 19489 अहमदाबाद गोरखपुर जंक्शन, 12167 एलटीटी मुंबई बनारस चित्रकूट, बांदा, कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएंगी।
मंगलवार से निरस्त रहेगी लखनऊ प्रयागराज संगम पैसेंजर
परिचालन संबंधी कारणों से लखनऊ प्रयागराज संगम पैसेंजर सहित सात ट्रेनें 20 फरवरी तक निरस्त की गई हैं। इससे महाकुंभ जाने वाले यात्रियों को असुविधाएं होंगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 54254/53 लखनऊ प्रयागराज संगम लखनऊ पैसेंजर, गाड़ी संख्या 54214/13 जौनपुर प्रयागराज संगम जौनपुर, ट्रेन नंबर 54375/76 प्रयागराज संगम जौनपुर प्रयागराज संगम, गाड़ी संख्या 14201 जौनपुर रायबरेली जंक्शन इंटरसिटी, 14202 रायबरेली जौनपुर इंटरसिटी, 54264 सुलतानपुर वाराणसी पैसेंजर, 54263 वाराणसी सुलतानपुर पैसेंजर 20 फरवरी तक निरस्त रहेंगी।
28 तक बंद रहेगा प्रयागराज संगम स्टेशन
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रयागराग जिला प्रशासन के आदेशानुसार उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का प्रयागराज संगम स्टेशन सोमवार को बंद कर दिया गया है। यह स्टेशन अब 28 फरवरी की रात 12 बजे तक बंद रहेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि प्रयागराज संगम जाने वाली ट्रेनों को प्रयाग जंक्शन व फाफामऊ तक लाया-ले जाया जाएगा। स्टेशन बंद करने का निर्णय जिला प्रशासन के आदेश पर लिया गया है।