Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Trains to Delhi and Mumbai to run from the state after Diwali and Chhath; Railways announces these special

यूपी: दिवाली-छठ के बाद प्रदेश से दिल्ली-मुंबई जाने के लिए चलेंगी ट्रेनें, रेलवे ने घोषित कीं ये विशेष गाड़ियां

Tue, 17 Nov 2026 06:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 17 Nov 2026 06:07 PM IST
सार

Special trains on Chhath: दिवाली और छठ पूजा के बाद यूपी से महाराष्ट्र, दिल्ली और पंजाब जाने वाले लोगों के लिए रेलवे विशेष ट्रेनें चलाने जा रहा है। 
 

विज्ञापन
UP: Trains to Delhi and Mumbai to run from the state after Diwali and Chhath; Railways announces these special
दिवाली और छठ पूजा के लिए विशेष ट्रेन। - फोटो : AI Generated

विस्तार

दीपावली एवं छठ महापर्व के बाद यात्रियों की वापसी को आसान बनाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासनने विभिन्न रूटों पर नौ त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। इनमें लखनऊ, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर एवं आसपास के स्टेशनों से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। इनसे दिल्ली, पंजाब, बिहार, महाराष्ट्र एवं गुजरात की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि गाड़ी संख्या 05211 मुजफ्फरपुर–आनन्द विहार टर्मिनल मंगलवार को मुजफ्फरपुर से 13.35 बजे चलकर गोरखपुर होते हुए अगले दिन बुधवार को लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 01.40 बजे प्रस्थान कर 09.45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 09439/09440 अहमदाबाद–गोरखपुर–अहमदाबाद से 18 नवंबर को 01.00 बजे चलकर कानपुर, ऐशबाग से 00.58 बजे, बाराबंकी से 02.25 बजे एवं गोंडा से 03.40 बजे होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी में 19 नवंबर को गोरखपुर से 10.50 बजे चलकर गोंडा से 13.40 बजे, बाराबंकी से 14.55 बजे एवं ऐशबाग से 16.30 बजे प्रस्थान कर अहमदाबाद पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05517/05518 सहरसा–अमृतसर–सहरसा 18 नवंबर को 13.35 बजे चलकर गोरखपुर से अगले दिन 00.45 बजे तथा लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 06.05 बजे प्रस्थान कर दिल्ली एवं अम्बाला होते हुए अमृतसर पहुंचेगी। 

वापसी में अमृतसर से 20 नवंबर को 04.00 बजे चलकर लखनऊ से 18.40 बजे तथा गोरखपुर से अगले दिन 00.12 बजे प्रस्थान कर सहरसा पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed