यूपी: भीषण गर्मी में ट्रेनों ने रुलाया, कई गाड़ियों में कूलिंग ठप होने की खबरें; रेलमंत्री से की गई शिकायत
Cooling of the train has stopped: यूपी में भीषण गर्मी के बीच ट्रेनों के लेट लतीफी लोगों को रूला रही है। इसके अलावा कई दिनों एसी कोचों की कूलिंग न होने की बातें सामने आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गरीबरथ एक्सप्रेस ने छह किलोमीटर की दूरी तय करने में दो घंटे लगा दिए। ट्रेन के रेंग-रेंगकर पहुंचने से यात्रियों का धैर्य जवाब दे दिया। उन्होंने रेलमंत्री ने मामले की शिकायत की। दूसरी ओर, गर्मी में ट्रेनों की लेटलतीफी से सफर मुहाल हो गया है।
भीषण गर्मी के बीच ट्रेनों का संचालन भी गड़बड़ा गया है। एक ओर ट्रेनों में यात्रियों को सुविधाएं मयस्सर नहीं हैं। दूसरी तरफ, ट्रेनें लेट चल रही हैं। इसी क्रम में अमृतसर से सहरसा जाने वाली गाड़ी संख्या 12204 गरीबरथ एक्सप्रेस जब आलमनगर रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी तो यात्रियों के लिए दुश्वारियों की वजह बन गई। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन को आलमनगर से चारबाग आने में दो घंटे लग गए, जबकि दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी महज पांच किलोमीटर है।
वहीं, पैसेंजर आकांक्षा त्यागी गाड़ी संख्या 04602 पटना समर स्पेशल से यात्रा कर रही थीं, उन्होंने शिकायत की कि आलमनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोक दी गई, जबकि यहां स्टॉपेज तक नहीं है। ऐसे ही गाड़ी संख्या 15025 मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस एक घंटे, 07075 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल चार घंटे लेट हुई। ट्रेन में एक यात्री की तबीयत भी गर्मी से बिगड़ गई। 14014 सुल्तानपुर एक्सप्रेस तीन घंटे, 14206 अयोध्या एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, गरीबरथ एक्सप्रेस सात घंटे व 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी की शिकार हुई।
कूलिंग ठप, उमस से यात्री परेशान
ट्रेनों में एसी कूलिंग ठप होने की शिकायतें रविवार को भी दर्ज हुईं। गाड़ी संख्या 22415 वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार बोगी सी-2 में कूलिंग ठप रही। ऐसे ही 19296 पोरबंदर एक्सप्रेस, 12572 हमरसफर एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी में एसी कूलिंग की दिक्कतें रहीं।
वंदेभारत में ततैयों का आतंक
ट्रेनों में कॉकरोचों, मच्छरों के आतंक की शिकायतें आती रहती हैं। गत दिवस लोकनायक एक्सप्रेस की एसी बोगी में कॉकरोचों ने यात्रियों का सफर मुहाल कर दिया। वहीं, रविवार को गाड़ी संख्या 22415 वंदेभारत एक्सप्रेस की चेयरकार सी-3 में ततैयों का आतंक रहा। यात्री आशीष ने बताया कि ततैयों के आने से बहुत परेशानियां हुईं।
जंक्शन पर डॉरमेट्री की बिजली गुल
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एसी डॉरमेट्री में बिजली गुल होने से मुसाफिर परेशान रहे। यात्री राजकुमार दुबे ने बताया कि उन्होंने एसी डॉरमेट्री बुक की, लेकिन बिजली नहीं होने से परेशान रहे। इधर, पंकज कुमार शुक्ल ने अमौसी एयरपोर्ट पर इंटरनेट सेवा के ठीक से काम नहीं करने और एयरपोर्ट के फायर इमरजेंसी गेट के बाहर जलभराव की शिकायत की, जहां मच्छर पनप रहे हैं।