फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Trains going to Prayagraj will run on changed routes, two trains were cancelled; Trains will not go till S

यूपी: बदले रूट से चलेंगी प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें, दो की गईं निरस्त; संगम तक नहीं जाएंगी गाड़ियां

Sun, 16 Feb 2025 10:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 16 Feb 2025 10:07 PM IST
सार

Train to Prayagraj: प्रयागराज जा रही ट्रेनों में भीड़ कम करने के लिए दो ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है तो वहीं दो ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। 

विज्ञापन
UP: Trains going to Prayagraj will run on changed routes, two trains were cancelled; Trains will not go till S
ट्रेनों में भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे प्रशासन ने महाकुंभ जाने वाले श्रद्घालुओं की बढ़ती भीड़ व सुरक्षा को देखते हुए वंदे भारत सहित कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, निरस्तीकरण और स्टेशनों में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 16 और 17 फरवरी को चलने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं.-जंघई -वाराणसी की जगह बदले रूट इटारसी-बीना -वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बाराबंकी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन


ऐसे ही गोरखपुर से 17 और 18 फरवरी को चलने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग औड़िहार- वाराणसी-जंघई- प्रयागराज जंक्शन- मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर- बाराबंकी- लखनऊ- कानपुर सेंट्रल- वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)- बीना- इटारसी के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों को किया गया निरस्त

-16 फरवरी को कानपुर अनवरगंज से चलने वाली गाड़ी संख्या 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस।
- गोरखपुर से 16 फरवरी को चलने वाली 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस।

संगम रेलवे स्टेशन 26 फरवरी तक बंद 

महाकुंभ मेले में उमड़ रही भारी भीड़ के चलते उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) का प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 26 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। रेलवे ने पहले 14 फरवरी, फिर 16 फरवरी तक स्टेशन को बंद रखने निर्णय लिया था, लेकिन भीड़ का दबाव कम न होने पर स्टेशन को 26 फरवरी तक बंद करने का फैसला लिया गया। इस स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वालों को अब फाफामऊ रलवे स्टेशन पर जाना पड़ेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed