फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Traffic police get 282 sub inspectors.

UP: यातायात पुलिस को मिले 282 उपनिरीक्षक, कमिश्नरेट और जिलों की यातायात व्यवस्था में होगा सुधार

Wed, 19 Jun 2024 12:18 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 19 Jun 2024 12:18 AM IST
सार

35 उपनिरीक्षक लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट को दिए गए हैं। इसके अलावा कानपुर पुलिस कमिश्नरेट को 26, प्रयागराज कमिश्नरेट को 13, वाराणसी कमिश्नरेट को 3, गाजियाबाद कमिश्नरेट को 31, नोएडा कमिश्नरेट को 10, आगरा कमिश्नरेट को 14 उपनिरीक्षक दिए गए हैं।

विज्ञापन
UP Traffic police get 282 sub inspectors.
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

यातायात पुलिस ने प्रशिक्षण के बाद मिले 282 उपनिरीक्षकों को कमिश्नरेट और जिलों में तैनात करने का आदेश जारी कर दिया है। आगामी त्योहारों और अगले वर्ष प्रयागराज महाकुंभ के मद्देनजर उपनिरीक्षकों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


यातायात निदेशालय के डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने पीएसी के प्लाटून कमांडर एवं सशस्त्र पुलिस के उपनिरीक्षकों का यातायात उपनिरीक्षक के पद पर चयन और उनके प्रशिक्षण के बाद तैनाती का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


बता दें कि इनमें से 35 उपनिरीक्षक लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट को दिए गए हैं। इसके अलावा कानपुर पुलिस कमिश्नरेट को 26, प्रयागराज कमिश्नरेट को 13, वाराणसी कमिश्नरेट को 3, गाजियाबाद कमिश्नरेट को 31, नोएडा कमिश्नरेट को 10, आगरा कमिश्नरेट को 14 उपनिरीक्षक दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अलीगढ़, हापुड़, बरेली, अमरोहा, मथुरा, सहारनपुर, मेरठ, संभल, बागपत, मऊ, उन्नाव, मुरादाबाद, बाराबंकी, गोंडा, हाथरस, चंदौली, शामली, मिर्जापुर, बदायूं, रामपुर, जौनपुर आदि जिलों की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए उपनिरीक्षकों की तैनाती की गई है। बता दें कि यातायात निदेशालय ने पीएसी के 1520 उपनिरीक्षक यातायात में तैनात करने के लिए मांगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed