{"_id":"667184ca90bf7b4ed00f205e","slug":"up-tourism-department-will-organise-the-bodhi-yatra-in-new-delhi-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भगवान बुद्ध की जीवन यात्रा के संस्मरणों को प्रदर्शित करेगा पर्यटन विभाग, 28 को है आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भगवान बुद्ध की जीवन यात्रा के संस्मरणों को प्रदर्शित करेगा पर्यटन विभाग, 28 को है आयोजन
Tue, 18 Jun 2024 10:00 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 18 Jun 2024 10:00 PM IST
सार
यूपी का पर्यटन विभाग बौद्ध तीर्थयात्रियों को प्रदेश में आकर्षित करने के लिए एक दिनी इंटरैक्टिव व कल्चरल सेशन का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बौद्ध तीर्थ पर्यटन को बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग एक नया प्रयास करने जा रहा है। प्रदेश के ख्याति प्राप्त बौद्ध तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 28 जून को द बोधि यात्रा 2024 कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली में करने जा रहा है।
विज्ञापन
इसका उद्देश्य प्रदेश के बौद्ध विरासत स्थलों के माध्यम से बुद्ध की जीवन यात्रा के संस्मरणों को प्रदर्शित करना है। कार्यक्रम में बौद्ध कला-संस्कृति के क्षेत्र में प्रदेश के योगदान और भगवान बुद्ध के जुड़ाव व महत्व को विभिन्न कलात्मक प्रस्तुतियों के जरिए दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में देश-विदेश से अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा और उनके सम्मान में डिनर भी आयोजित होगा। यात्रा के दौरान संवाद व सांस्कृतिक सत्र का आयोजन होगा। कार्यक्रम में 400 से ज्यादा लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
