{"_id":"6824a6a17b61faff390a7d49","slug":"up-tomorrow-the-temperature-of-these-districts-of-the-state-can-go-above-44-degrees-there-is-a-heat-wave-al-2025-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आज 44 डिग्री के ऊपर जा सकता है प्रदेश के इन जिलों का तापमान, इन इलाकों में है लू का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आज 44 डिग्री के ऊपर जा सकता है प्रदेश के इन जिलों का तापमान, इन इलाकों में है लू का अलर्ट
Thu, 15 May 2025 01:59 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 15 May 2025 01:59 PM IST
सार
Weather of UP: यूपी में गर्मी अपने प्रचंड स्वरूप में आ चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार 15 मई को प्रदेश के कई जिलों में पारा 45 डिग्री के ऊपर जा सकता है।
विज्ञापन
प्रदेश के कई हिस्सों में लू का कहर जारी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में अगले चार दिन भीषण गर्मी का प्रकोप रहने वाला है। मौसम विभाग ने 15 से 18 मई के बीच प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में लू चलने की चेतावनी जारी किया है। विशेष तौर पर 16 मई यानी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में हीटवेव की तीव्रता और उसका क्षेत्रफल-विस्तार ज्यादा रहने वाला है। पूर्वानुमान है कि इस दिन कई जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है।
विज्ञापन
बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी का असर रहा। वाराणसी, सुल्तानपुर, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अमेठी, लखनऊ, बहराइच समेत लगभग 15 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बीते मंगलवार को प्रदेश के बांदा जिला 44.2 डिग्री के साथ पूरे देश में सर्वाधिक गर्म रहा। 17 मई से तराई इलाकों में संभावित हल्की बूंदाबांदी से यहां लू की परिस्थितियां कमजोर पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
यहां है लू चलने की चेतावनी
बांदा, चित्रकूट, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अंबेडकरनगर व आसपास के इलाकों में।