फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Light rain is expected to continue in many parts of Himachal for a week, temperature will c

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में एक सप्ताह तक हल्की बारिश जारी रहने के आसार, तापमान में आएगा बदलाव

Wed, 14 May 2025 01:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 May 2025 01:25 PM IST
सार

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 14 से 16 मई तक राज्य के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather: Light rain is expected to continue in many parts of Himachal for a week, temperature will c
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में एक सप्ताह तक हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 14 से 16 मई तक राज्य के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। 17 व 18 मई को मध्य व उच्च पहाड़ी कुछ क्षेत्रों में बारिश होगी। 19 व 20 मई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

तापमान में बढ़ोतरी के आसार
वहीं अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के कुछ भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। उधर, बीते 24 घंटों के दाैरान निचार में 19.0, सांगला 4.6, कल्पा 4.2, भरमौर  4.0, रिकांगपिओ 3.0, कांगड़ा 2.6, मूरंग 2.2, कुकुमसेरी 0.9 व गोंधला में 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर 15.7, भुंतर 11.3, कल्पा 5.2,धर्मशाला 15.6, ऊना 17.0, नाहन 19.1, केलांग 2.9, पालमपुर 20.0, सोलन 14.9, मनाली 9.5, कांगड़ा 17.0, मंडी 16.5, बिलासपुर 17.3, हमीरपुर 15.9, चंबा 13.4, डलहाैजी 15.9, कुफरी 13.8, कुकुमसेरी 4.2, नारकंडा 10.1, रिकांगपिओ 7.7, सेऊबाग 9.5, बरठीं 15.6, कसाैली 19.1, सराहन 11.1, पांवटा साहिब 24.0, ताबो 3.8 व बजाैरा में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed